रक्षा मंत्रालय

भारतीय वायुसेना के चीता हेलीकॉप्टर ने ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर एहतियाती लैंडिंग की

प्रविष्टि तिथि: 26 JUN 2020 5:22PM by PIB Delhi

एक चीता हेलीकॉप्टर हिंडन से हलवारा की ओर एक नियमित वायु सेना कार्य के लिए जा रहा था। हिंडन से लगभग 14 एनएम दूर जाने पर, हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी का पता चला और ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर उसने एहतियाती लैंडिंग की। पायलटों द्वारा की गई कार्रवाई त्वरित और सही थी। किसी भी संपत्ति को नुकसान होने की खबर नहीं है। हिंडन से तुरंत रिकवरी हेलिकॉप्टर भेज दिया गया। हेलीकॉप्टर को ठीक किया गया और उसे हिंडन में तुरंत और सुरक्षित वापस लाया गया।

 

एसजी/एएम/एके/एसके-


(रिलीज़ आईडी: 1634613) आगंतुक पटल : 358
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Assamese , Manipuri , Punjabi