पृथ्‍वी विज्ञान मंत्रालय

22 से 26 जून 2020 के दौरान पूर्वोत्तर और इससे सटे पूर्वी भारत में दक्षिण-पश्चिम मानसून से भारी वर्षा होगी

Posted On: 22 JUN 2020 6:04PM by PIB Delhi

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के राष्ट्रीय मौसम पूर्वानुमान केंद्र / क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र, नई दिल्ली के अनुसार:

वर्तमान मौसम संबंधी स्थिति

· एक कम दबाव का क्षेत्र (ट्रॉफ) उत्तर पंजाब से उत्तर-पश्चिमी बंगाल के खाड़ी तक क्षोभमण्डल के निचले स्तरों पर मौजूद है। इसके पूर्वी किनारे के 24 जून, 2020 से उत्तर की ओर स्थानांतरित होने की बहुत संभावना है।

· अगले 5 दिनों के दौरान पूर्वोत्तर और इससे सटे पूर्वी भारत में बंगाल की खाड़ी से आने वाली अधिक नम दक्षिणी / दक्षिण-पूर्वी हवाओं के अभिसरण होने की संभावना है।

· उपरोक्त अनुकूल परिदृश्य के साथ, 24 जून से पूर्वोत्तर राज्यों में भारी वर्षा होने की संभावना है।

पूर्वानुमान और चेतावनी

· अगले 5 दिनों के दौरान बिहार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल व सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में लगभग सभी स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है।

· 24 से 26 जून के दौरान बिहार में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की बहुत संभावना है, 22 से 26 जून, 2020 के दौरान अरुणाचल प्रदेश व नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की प्रबल संभावना है । 22 से 26 जून, 2020 के दौरान उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, असम और मेघालय में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा तथा कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा होने की संभावना है।

(विवरण के लिए कृपया यहां क्लिक करें।)

अपडेट के लिए कृपया www.imd.gov.in देखें।

****

एसजी/एएम/जेके/डीए  



(Release ID: 1633418) Visitor Counter : 356


Read this release in: Punjabi , English , Urdu , Manipuri