पृथ्‍वी विज्ञान मंत्रालय

अखिल भारतीय मौसम पूर्वानुमान (अपडेट 2030 बजे आईएसटी)

Posted On: 17 MAY 2020 9:51PM by PIB Delhi

भारत मौसम विज्ञान विभाग के राष्ट्रीय मौसम पूर्वानुमान केंद्र/ चक्रवात चेतावनी प्रभाग द्वारा जारी नवीनतम रिलीज़ (2030 बजे आईएसटी) के अनुसारः-

 

दक्षिण बंगाल की खाड़ी के मध्य भागों में अति गंभीर चक्रवाती तूफान 'अम्‍फन' (उच्‍चारण अम-पन) बीते 06 घंटों के दौरान 09 किमी प्रति घंटे की गति के साथ उत्तर की ओर चला गया और 1730 बजे आईएसटीपर केंद्रित हुआ। यह आज 17 मई, 2020 को अक्षांश 12.0° उत्‍तरऔर देशांतर 86.0° पूर्व के पास बंगाल की खाड़ी के मध्य भागमें पारादीप (ओडिशा) के दक्षिण में लगभग 930 किलोमीटर,दीघा (पश्चिम बंगाल) के 1,080 किमी दक्षिण-दक्षिण पश्चिम में और खेपूपारा (बांग्लादेश) के1,200 किमी दक्षिण-पश्चिम में स्थित है।अगले 24 घंटों के दौरान इसे अत्यधिक गंभीर साइक्लोनिक तूफान के रूप में और तीव्र होने की संभावना है। अगले 12 घंटों के दौरान इसके धीरे-धीरे उत्तर की ओर बढ़ने और फिर उत्‍तर उत्तर-पूर्व की ओर वापस आने की संभावना है। बाद में यह उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी में तेजी से आगे बढ़ेगी और दीघा (पश्चिम बंगाल) एवं हटिया द्वीप समूह (बांग्लादेश) के बीचपश्चिम बंगाल बांग्लादेश के तट को20 मई 2020 कोदोपहर/ शाम को बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान के रूप में पार करेगी।

बंगाल की खाड़ी, निकोबार द्वीप समूह और अंडमान सागर के कुछ हिस्सों में दक्षिण- पश्चिम मॉनसून विकसित हुआ है।

मॉनसून की उत्तरी सीमा (एनएलएम)अक्षांश 5° उत्‍तर/ देशांतर 85° पूर्व,अक्षांश 8° उत्‍तर/ देशांतर 90° पूर्व, कार निकोबार, अक्षांश 11° उत्‍तर/ देशांतर 95° पूर्वसे होकर गुजरती है।

दक्षिणबंगालकीखाड़ीकेकुछअन्‍यहिस्सों,अंडमान सागर एवं अंडमान द्वीप समूह के शेष हिस्सों और पूर्वी मध्यबंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों में अगले 48 घंटों के दौरानदक्षिण-पश्चिम मॉनसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं।

पश्चिमी विझोभ औसत समुद्र तल से 5.8 किमी ऊपरमध्य क्षोभ मंडल में गर्तिका के रूप में केंद्रित है जो अबदेशांतर 69° पूर्व से होकर अक्षांश 28° उत्‍तर की ओरचल रहा है।

पूर्वी पाकिस्तान और उससे सटे पश्चिम राजस्थान के क्षेत्र में औसत समुद्र तल से 0.9 किमी ऊपर चक्रवात की स्थिति बन रही है।

पूर्वी बांग्लादेश और मेघालय के आसपास के क्षेत्र में समुद्र तल से 0.9 किमी ऊपर चक्रवाती हवा मौजूद है।

उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल से पूर्वी बांग्लादेश और मेघालय के आसपास औसत समुद्र तल से लगभग 0.9 किमी ऊपर चक्रवात की स्थिति बन रही है।

केरल तट से दक्षिण-पूर्व अरब सागर के बीच समुद्र तल से 3.6 किमी और 4.5 किमी ऊपर चक्रवात की स्थिति बन रही है।

 

उत्तरपश्चिम, मध्य और गुजरात के अधिकांश हिस्सों में कल से निचले स्तर पर उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलने और मौसम शुष्क रहने की संभावना है।इसलिए 19 से 21 मई के दौरान राजस्थान, गुजरात और पश्चिमी मध्य प्रदेश में हीट वेव चलने की संभावना है। इसी प्रकार21 और 22 मई, 2020 को पूर्वी मध्य प्रदेश और विदर्भ में हीट वेव की संभावना है।

 

अगले पांच दिनों के लिए मौसम का पूर्वानुमान* 22 मई 2020 को 0830 बजे आईएसटी तक

 

अगले 2दिनों के दौरान तमिलनाडु, तेलंगाना, रायलसीमा और उत्तरी कर्नाटक के कुछ आंतरिक हिस्सों में अधिकतम तापमान 40-43°सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। अगले 3 दिनों के दौरान भारत के उत्तर-पश्चिमी और उससे सटे मध्य भारत के मैदानी इलाकों में अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 2से 4°सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है।

अगले 2 दिनों के दौरान देश के बाकी हिस्सों में अधिकतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण बदलाव की संभावना नहीं है।

 

22 मई, 2020 से 24 मई, 2020 तक बाद के2 दिनों के लिए मौसम का परिदृश्‍य

पूर्वी भारत के निकटवर्ती भागों, पूर्वोत्तर भारत और द्वीपों में छिटपुट बारिश और गरज के साथ छीटें पड़ने की संभावना है। पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश होने की भी संभावना है।

दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत के कुछ हिस्सों में छिटपुट बारिश होने/ गरज के साथ छीटें पड़ने की संभावना है।

देश के शेष भागों में शुष्क मौसम रहने की संभावना है।

उत्तर-पश्चिम, मध्य और पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में सामान्य से अधिक तापमान रहने की संभावना है। इन क्षेत्रों के अलग-अलग पॉकेट मेंहीट वेव यानी गर्मी की लहर चलने की संभावना है।

 

 

****

 

 

एएम/एसकेसी



(Release ID: 1624839) Visitor Counter : 316


Read this release in: English , Urdu , Tamil