वित्‍त मंत्रालय

मार्च, 2020 में जीएसटी राजस्व का संग्रह


97,597 करोड़ रुपये के जीएसटी राजस्‍व का सकल संग्रह

Posted On: 01 APR 2020 5:05PM by PIB Delhi

मार्च, 2020 में सकल जीएसटी (वस्‍तु एवं सेवा कर) राजस्‍व संग्रह 97,597 करोड़ रुपये का हुआ जिसमें सीजीएसटी 19,183 करोड़ रुपये, एसजीएसटी 25,601 करोड़ रुपये, आईजीएसटी 44,508 करोड़ रुपये (आयात पर संग्रहीत 18,056 करोड़ रुपये सहित) और उपकर (सेस) 8,306 करोड़ रुपये (आयात पर संग्रहीत 841 करोड़ रुपये सहित) हैं। फरवरी माह के लिए 31 मार्च, 2020 तक दाखिल किए गए जीएसटीआर-3बी रिटर्न की कुल संख्‍या 76.5 लाख है।

सरकार ने नियमित निपटान के रूप में आईजीएसटी से सीजीएसटी के लिए 19,718 करोड़ रुपये और एसजीएसटी के लिए 14,915 करोड़ रुपये का निपटान किया है। केंद्र सरकार ने इसके अलावा केंद्र और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के बीच 50:50 के अनुपात में 6000 करोड़ रुपये के गैर-निपटान वाले शेष आईजीएसटी को बांटा है। मार्च, 2020 में नियमित निपटान के बाद केन्‍द्र सरकार और राज्‍य सरकारों द्वारा अर्जित कुल राजस्‍व सीजीएसटी के लिए 41,901 करोड़ रुपये और एसजीएसटी के लिए 43,516 करोड़ रुपये है।

घरेलू लेन-देन से मार्च, 2020  के दौरान प्राप्त जीएसटी राजस्व ने मार्च, 2019 के दौरान हासिल राजस्व की तुलना में 4  प्रतिशत की ऋणात्‍मक बढ़त दर्शायी है। यदि हम वस्‍तुओं के आयात से प्राप्त जीएसटी पर भी विचार करें, तो मार्च, 2020 के दौरान प्राप्त कुल राजस्व ने भी मार्च, 2019 के दौरान हासिल राजस्व की तुलना में 8  प्रतिशत की ऋणात्‍मक वृद्धि दर्शायी है। मार्च, 2020  के दौरान वस्तुओं के आयात पर जीएसटी ने मार्च, 2019 की तुलना में (-) 23  प्रतिशत की ऋणात्मक वृद्धि दर्ज की है।

2019-20 के पूरे वित्‍त वर्ष के दौरान घरेलू लेन-देन से जुड़े जीएसटी ने इससे पिछले वर्ष के दौरान प्राप्‍त राजस्‍व की तुलना में 8 प्रतिशत की बढ़त दर्शायी है। इस दौरान वस्‍तुओं के आयात से प्राप्त जीएसटी पिछले वर्ष के मुकाबले 8 प्रतिशत घट गया। कुल मिलाकर, इस दौरान सकल जीएसटी राजस्व पिछले वर्ष के जीएसटी राजस्व की तुलना में 4% अधिक आंका गया है।

तालिका में चालू वर्ष के दौरान मासिक सकल जीएसटी राजस्व का रुझान दिखाया गया है। तालिका में मार्च 2019 की तुलना में मार्च, 2020 के दौरान और पूरे वर्ष के दौरान प्रत्येक राज्य में जीएसटी के संग्रह को राज्यवार दर्शाया गया है।

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001UK9B.png

 

मार्च 2020 के दौरान राज्य-वार जीएसटी संग्रह

                                        (करोड़ रुपये में)

राज्‍य

मार्च 2019

मार्च 2020

वृद्धि दर

2018-19

2019-20

वृद्धि दर

जम्मू-कश्मीर

388

276

-29%

3,792

4,010

6%

हिमाचल प्रदेश

660

596

-10%

7,593

7,960

5%

पंजाब

1,166

1,181

1%

13,979

15,235

9%

चंडीगढ़

162

153

-5%

1,779

1,988

12%

उत्तराखंड

1,451

1,195

-18%

15,150

14,722

-3%

हरियाणा

4,561

4,874

7%

55,233

59,560

8%

दिल्ली

3,722

3,273

-12%

39,845

44,161

11%

राजस्थान

3,132

2,820

-10%

30,722

32,821

7%

उत्तर प्रदेश

5,548

5,294

-5%

61,337

65,281

6%

बिहार

1,177

1,056

-10%

10,755

12,640

18%

सिक्किम

160

189

19%

1,917

2,248

17%

अरुणाचल प्रदेश

85

67

-22%

398

581

46%

नगालैंड

46

39

-16%

227

317

40%

मणिपुर

46

36

-22%

309

435

41%

मिजोरम

50

33

-33%

213

296

39%

त्रिपुरा

64

67

5%

556

680

22%

मेघालय

127

133

5%

1,368

1,522

11%

असम

956

932

-3%

8,989

10,423

16%

पश्चिम बंगाल

3,841

3,582

-7%

39,780

43,386

9%

झारखंड

2,149

2,049

-5%

23,916

22,847

-4%

ओडिशा

2,626

2,633

0%

26,952

29,677

10%

छत्तीसगढ़

2,143

2,093

-2%

22,932

24,160

5%

मध्य प्रदेश

2,624

2,407

-8%

25,683

28,354

10%

गुजरात

6,521

6,820

5%

73,440

78,923

7%

दमन और दीव

103

95

-8%

1,105

1,155

5%

दादरा और नगर हवेली

174

169

-3%

1,718

1,810

5%

महाराष्ट्र

15,596

15,002

-4%

1,70,289

1,85,917

9%

कर्नाटक

6,983

7,144

2%

78,763

83,408

6%

गोवा

389

316

-19%

4,103

4,280

4%

लक्षद्वीप

1

1

54%

20

20

2%

केरल

1,635

1,475

-10%

16,343

19,234

18%

तमिलनाडु

6,941

6,178

-11%

70,562

74,430

5%

पुडुचेरी

184

149

-19%

1,924

1,871

-3%

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

28

39

40%

297

361

21%

तेलंगाना

3,897

3,563

-9%

36,408

39,820

9%

आन्ध्र प्रदेश

2,589

2,548

-2%

25,331

27,108

7%

अन्य भू-भाग

167

133

-21%

2,484

1,753

-29%

केंद्र का क्षेत्राधिकार

74

81

10%

580

1,003

73%

कुल योग

82,165

78,700

-4%

8,76,794

9,44,414

8%

 

*****

एएम/आरआरएस- 6444                           



(Release ID: 1610084) Visitor Counter : 401


Read this release in: Marathi , English , Tamil