स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय

कोविड-19 पर अपडेट : स्वास्थ्य मंत्रालय के नकली ओ.एम. पर तथ्य की जाँच

प्रविष्टि तिथि: 13 MAR 2020 7:19PM by PIB Delhi

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के नाम से एक नकली ओ.एम. पर अफवाह फैली हुई है। नकली ओ.एम. पर दिनांक 13 मार्च, 2020 अंकित  है और यह "राज्यों के लिए छुट्टियों की घोषणा के संबंध में स्पष्टीकरण" के बारे में है।  

यह स्पष्ट किया जाता है कि उपरोक्‍त ओ.एम. नकली है और यह स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी नहीं किया गया है।

मौजूदा कानूनों के अंतर्गत आवश्यक कार्रवाई शुरू की जा रही है।

एएम/जेके/एसके- 6321


(रिलीज़ आईडी: 1606945) आगंतुक पटल : 256
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Assamese , Telugu