प्रधानमंत्री कार्यालय

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने अमरीकी राष्‍ट्रपति श्री डोनाल्‍ड ट्रम्‍प से कहा कि भारत आपके आगमन की प्रतीक्षा कर रहा है

प्रविष्टि तिथि: 24 FEB 2020 10:02AM by PIB Delhi

     अमरीकी राष्‍ट्रपति श्री डोनाल्‍ड ट्रम्‍प की भारत के दो दिनों की राजकीय यात्रा के पहले प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा, ‘अमरीकी राष्‍ट्रपति, श्रीमान डोनाल्‍ड ट्रम्‍प, भारत आपके आगमन की प्रतीक्षा कर रहा है।‘

     अपने ट्विटर संदेश में प्रधानमंत्री ने कहा, ‘आपकी यात्रा से निश्चित तौर पर हमारे दोनों देशों के बीच मैत्री और भी मजबूत होगी। मैं जल्‍द ही अहमदाबाद में आपसे मिलने के लिए उत्‍सुक हूं।‘

     राष्‍ट्रपति श्री डोनाल्‍ड ट्रम्‍प आज अहमदाबाद पहुंच रहे हैं, जहां वे साबरमती आश्रम के दौरे के साथ-साथ मोटेरा स्‍टेडियम में ‘नमस्‍ते ट्रम्‍प कार्यक्रम’ में हिस्‍सा लेंगे।

     बाद में, श्री ट्रम्‍प शाम में नई दिल्‍ली आएंगे। आशा है कि वे प्रधानमंत्री के साथ विभिन्‍न राष्‍ट्रीय एवं अंतर्राष्‍ट्रीय मुद्दों पर विस्‍तृत रूप से विचार-विमर्श करेंगे।  

 

***.

एस.शुक्‍ला/एएम/एसकेएस/एसएस-5908

 


(रिलीज़ आईडी: 1604138) आगंतुक पटल : 311
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: Marathi , Telugu , English , Urdu , Bengali , Punjabi , Gujarati , Tamil , Kannada