रक्षा मंत्रालय

भारतीय नौसेना ने मेडागास्कर में मानवीय सहायता और आपदा राहत उपलब्‍ध कराने के लिए 'ऑपरेशन वनीला' शुरू किया

Posted On: 29 JAN 2020 10:35AM by PIB Delhi

भारतीय नौसेना जहाज ऐरावत को दक्षिणी हिंद महासागर में तैनाती मिशन के दौरान मेडागास्कर के अनुरोध के आधार पर अंतसिरनाना की ओर मोड़ दिया गया है। यह जहाज ऑपरेशन वनीला के हिस्से के रूप में मानवीय सहायता और आपदा राहत मिशन को शुरू करेगा। ऑपरेशन वनीला को चक्रवात डायने द्वारा मचाई गई तबाही के बाद मेडागास्कर के प्रभावित लोगों को सहायता प्रदान करने के लिए शुरू किया गया है।

पोर्ट कॉल के दौरान भारतीय दूतावास और मेडागास्कर के साथ समन्वय में इस जहाज की बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद करने के लिए राहत अभियान चलाने की योजना है। भारतीय नौसेना जहाज चिकित्सा शिविर स्थापित करने और भोजन, पानी तथा अन्य आवश्यक राहत सामग्री उपलब्‍ध कराने के लिए तैयार है। स्थिति पर नजर रखी जा रही है और भारतीय नौसेना मेडागास्कर के  स्थानीय लोगों को सभी आवश्यक सहायता प्रदान करने के लिए तैयार है।

*****

आरकेमीणा/आरएनमीणा/आईपीएस/जीआरएस – 5525  

 



(Release ID: 1600943) Visitor Counter : 519


Read this release in: English , Urdu , Bengali