पर्यटन मंत्रालय

वर्षांत समीक्षा, 2019  पर्यटन मंत्रालय

Posted On: 03 JAN 2020 2:38PM by PIB Delhi

पर्यटन मंत्रालय पर्यटन के विकास और प्रोत्साहन हेतु नीतियां व कार्यक्रम बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। पर्यटन क्षेत्र में अर्थव्यवस्था को गति देने, विदेशी मुद्रा आय बढ़ाने और विभिन्न स्तरों पर बड़ी संख्या में रोजगार प्रदान करने की क्षमता है। इसके लिए पर्यटन मंत्रालय विभिन्न केंद्रीय मंत्रालयों/एजेंसियों, राज्य सरकारों/केंद्रशासित प्रदेश के प्रशासनों एवं निजी क्षेत्र के प्रतिनिधियों समेत अन्य हितधारकों के साथ निरंतर विचार-विमर्श और सहयोग करता है। मंत्रालय ने 2019 में ई-वीजा शुल्क कम करने, होटल की बुकिंग पर जीएसटी दरों को कम करने, पर्वतारोहण के लिए 120 नई चोटियों को खोलने आदि जैसे कई कदम उठाए हैं। इसके साथ ही स्वदेश दर्शन, प्रसाद योजना और एक भारत, श्रेष्ठ भारत जैसे कार्यक्रम मंत्रालय के इस वर्ष के महत्वपूर्ण आकर्षण थे।

H2019100277371.jpg

  • विश्व आर्थिक मंच के यात्रा और पर्यटन प्रतिस्पर्धात्मक सूचकांक (टीटीसीआई) में भारत  2013 में 65वें पायदान पर था, जबकि 2019 में देश 34वें स्थान पर आ गया।
  • जनवरी-नवंबर 2019 के दौरान विदेशी पर्यटन आगमन (एफटीए) की संख्या 96,69,633 थी, जबकि जनवरी, नवंबर 2018 के दौरान 93,66,478 विदेशी पर्यटन आएं। विदेशी पर्यटकों की संख्या में 3.2 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।
  • जनवरी-नवंबर 2019 के दौरान 25,51,211 पर्यटक ई-पर्यटक वीजा पर भारत आए, जबकि जनवरी-नवंबर 2018 में यह संख्या 20,61,511 थी। ई-पर्यटक वीजा पर आने वाले विदेशी पर्यटकों की संख्या में 23.8 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।
  • जनवरी-नवंबर 2019 के दौरान विदेशी मुद्रा आय 1,88,364 करोड़ रही। जनवरी-नवंबर 2018 के दौरान विदेशी मुद्रा आय 1,75,407 करोड़ रुपये थी। विदेशी मुद्रा आय में 7.4 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।   
  • स्वदेश दर्शन योजना के तहत थीम आधारित पर्यटन सर्किट का विकास किया गया। स्वदेश दर्शन योजना के तहत अब तक कुल 6035.70 करोड़ रुपये की 77  परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है।
  • पहचान किए गए तीर्थ स्थलों के समेकित विकास के लिए राष्ट्रीय तीर्थयात्रा कायाकल्प और आध्यात्मिक, विरासत संवर्धन मिशन (प्रसाद) योजना लागू की गई है। इस योजना के तहत 840.02 करोड़ रुपये की कुल 28 परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है
  • विरासत/पर्यटन स्थलों पर सुविधाओं के विकास और इन स्थलों को पर्यटक अनुकूल बनाने के लिए विरासत स्थल अपनाएं : अपनी धरोहर अपनी पहचान परियोजना लागू की गई है। यह परियोजना पर्यटन मंत्रालय, संस्कृति मंत्रालय, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण और राज्य/केंद्र शासित प्रदेश का संयुक्त प्रयास है। इस परियोजना के लिए पर्यटन मंत्रालय ने अब तक 27 समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए हैं। 
  • ई-वीजा
  • ई-वीजा में 4 उप-श्रेणियां हैं - ई-टूरिस्ट वीजा, ई-बिजनेस वीजा, ई-मेडिकल वीजा और ई-मेडिकल अटेंडेंट वीजा।
  • ई-वीजा के द्वारा 28 नामित हवाई अड्डों और 5 नामित बंदरगाहों से प्रवेश पाया जा सकता है।
  • वर्तमान में ई-वीजा योजना 169 देशों के नागरिकों के लिए उपलब्ध है।
  • ई-वीजा को उदार बनाया गया है और इसमें निम्न को शामिल किया गया है-
  1. एक साल के ई-टूरिस्ट वीजा के अलावा 5 साल की अवधि का ई-टूरिस्ट वीजा लॉन्च किया गया है। 5 वर्षों के इस ई-टूरिस्ट वीजा से अधिकतम 90 दिनों की बहु प्रविष्टि की जा सकती है और इसे विस्तार नहीं दिया जा सकता।
  2. दो बार प्रवेश की सुविधा के साथ एक महीने के ई-टूरिस्ट वीजा को लॉन्च किया गया।  
  3. निजी व्यक्तियों/कंपनियों/संगठनों द्वारा आयोजित निजी सम्मेलनों के लिए ई-कॉन्फ्रेंस वीजा की सुविधा दी जाएगी। यह सुविधा सरकार/पीएसयू उद्यम के लिए दिए जाने वाले ई-कॉन्फ्रेंस वीजा के समान है।
  • देश में पर्यटन प्रतिस्पर्धा बढ़ाने के लिए सरकार ने ई-वीजा शुल्क में भारी छूट दी है। वीजा की नई दरें निम्न हैं-
  1. 30  तीन ई-पर्यटक वीजा (अप्रैल-जून)       - 10 डॉलर
  2. 30 तीन ई-पर्यटक वीजा (जुलाई-मार्च) - 25 डॉलर
  3. 01-वर्ष ई-पर्यटन वीजा - 40 डॉलर
  4. 05 वर्ष ई-पर्यटन वीजा   - 80 डॉलर
  • सरकार ने पर्वतारोहण और ट्रैकिंग के लिए 120 पर्वत चोटियों को खोलने की अनुमति दी है। इससे देश में एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा।
  • सरकार ने 1,001 रुपये से 7500 रुपये प्रति रात्रि किराये वाले होटल कमरों पर जीएसटी की दर कम करके 12 प्रतिशत कर दी है, जबकि 7501 रुपये से अधिक किराये वाले कमरों पर जीएसटी की दर कम करके 18 प्रतिशत कर दी गई है। जीएसटी दर में यह कमी पर्यटन गंतव्य के रूप में क्षेत्र के अन्य देशों की तुलना में भारत की प्रतिस्पर्धा बढ़ाने के लिए की गई है।  

bharat parv.jpg

 

  • “भारत पर्व” आयोजित करने के लिए पर्यटन मंत्रालय को नोडल मंत्रालय बनाया गया है।   इस कार्यक्रम का आयोजन गणतंत्र दिवस समारोह के एक भाग के रूप में 26 से 31 जनवरी 2019 तक दिल्ली के लाल किले में किया गया था। इस आयोजन का विषय था - महात्मा के 150 वर्ष का उत्सव। पर्व के कुछ विशिष्ट आकर्षण थे - मूर्तिकार पद्मश्री राम वी. सुतार द्वारा निर्मित 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' की प्रतिकृति, सशस्त्र बलों के बैंडों (स्थिर और गतिमान) की प्रस्तुति, विभिन्न व्यंजनों से युक्त फूड कोर्ट, शिल्प मेला, देश के विभिन्न भागों से आए कलाकरों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, सूचना और प्रसारण मंत्रालय की फोटो प्रदर्शनी तथा संस्कृति मंत्रालय द्वारा निर्मित गांधी ग्राम आदि। गांधी ग्राम में दस कलाकारों ने महात्मा गांधी के विचार विषय पर पेंटिंग्स बनाए।
  • पर्यटन मंत्रालय ने 21 जून, 2019 को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मेगा फैम टूर का आयोजन किया। इस मेगा फैम टूर में 20 देशों के पर्यटन संचालकों, ट्रैवल मीडिया के प्रतिनिधियों और प्रबुद्ध नागरिकों ने भाग लिया। मेगा फैम टूर के प्रतिभागियों ने 21 जून, 2019 को लाल बाग, बेंगलुरु में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस में भाग लिया। मंत्रालय के घरेलू पर्यटन कार्यालयों में योग दिवस को व्यापक रूप से मनाया गया। पर्यटन उद्योग, सरकारी अधिकारी, स्थानीय समुदायों से जुड़े 26600 से अधिक व्यक्तियों ने लगभग 69 समारोहों में भाग लिया। इन सभी समारोहों में आईडीवाई ब्रांड को बढ़ावा दिया गया और इसके लिए कई लोकप्रिय व गणमान्य व्यक्तियों आमंत्रित किया गया था। भारत पर्यटन ने विदेशों में स्थित इंडियन मिशन की सहायता से कार्यक्रम आयोजित किए।  

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0037LCX.jpg

  • पर्यटन मंत्रालय ने 20 अगस्त, 2019 को अशोक होटल, नई दिल्ली में राज्य पर्यटन मंत्री सम्मेलन का आयोजन किया। इस सम्मेलन में 18 पर्यटन मंत्रियों और राज्य सरकारों के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया। सम्मेलन में परियोजनाओं के कार्यान्वयन, शिकायतों के निवारण और पर्यटकों की सुरक्षा से संबंधित विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0042TR2.jpg  

  • पर्यटन मंत्रालय ने अतुल्य भारत पर्यटक सम्मान प्रमाणन (आईआईटीएफसी) कार्यक्रम लॉन्च किया। यह प्रमाणन कार्यक्रम एक ऑनलाइन शिक्षा प्रबंधन प्रणाली है, जिसका उद्देश्य पर्यटकों को सुविधा प्रदान करने वाले प्रशिक्षित व्यक्तियों को तैयार करना है। यह कार्यक्रम स्थानीय लोगों को पारंपरिक ज्ञान और स्थानीय अनुभव के उपयोग का अवसर देता है, जिससे वे पर्यटकों की सहायता कर सके और रोजगार प्राप्त कर सकें।
  • पर्यटन मंत्रालय ने अतुल्य भारत वेबसाइट को फिर से तैयार किया है। इसमें भारत को एक संपूर्ण गंतव्य के रूप में दिखाया गया है। इसमें आध्यात्मिकता, विरासत, एडवेंचर, संस्कृति, योग, आरोग्य आदि को शामिल किया गया है। भविष्य में यह वेबसाइट हिन्दी और प्रमुख विदेशी भाषाओं में उपलब्ध होगा। अतुल्य भारत का हिन्दी रूप 20 अगस्त, 2019 को अशोक होटल, नई दिल्ली में आयोजित पर्यटन मंत्री सम्मेलन में लॉन्च किया गया था।
  • लद्दाख में पर्यटन की संभावनाओं का पता लगाने तथा स्थानीय अधिकारियों के परामर्श से इस संबंध में नीति-निर्माण के लिए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री के नेतृत्व में पर्यटन मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल ने 3 से 6 सितम्बर, 2019 को लद्दाख की यात्रा की।
  • भारतीय पर्यटन और आतिथ्य संघों के परिसंघ (एफएआईटीएच) ने 23 से 25 सितम्बर, 2019 तक नई दिल्ली में इंडिया टूरिज्म मार्ट (आईटीएम) 2019 का आयोजन किया था। इस आयोजन को पर्यटन मंत्रालय ने समर्थन दिया था। इस कार्यक्रम में 51 देशों के लगभग 240 अंतर्राष्ट्रीय प्रतिनिधियों ने भाग लिया। क्रेता और विक्रेता प्रतिनिधियों के बीच बी2बी बैठक एवं नेटवर्किंग सत्र 24 तथा 25 सितम्बर, 2019 को आयोजित किए गए थे। आईटीएम सरकारी व निजी हितधारकों को विदेशी प्रतिनिधियों से बातचीत करने का एक राष्ट्रीय मंच प्रदान करता है।  

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0059RFX.jpg

 

  • पर्यटन मंत्रालय ने 27 सितम्बर, 2019 को विज्ञान भवन, नई दिल्ली में राष्ट्रीय पर्यटन पुरस्कार- 2017-18 समारोह का आयोजन किया। समारोह में विभिन्न श्रेणियों के तहत 76 पुरस्कार वितरित किए गए। उप-राष्ट्रपति; संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन (यूएनडब्ल्यूटीओ) के महासचिव तथा केन्द्रीय पर्यटन एवं संस्कृति राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) ने विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए।

 

tourism day.jpg

 

  • विश्व पर्यटन दिवस 27 सितम्बर, 2019 को विज्ञान भवन, नई दिल्ली में मनाया गया। इस वर्ष संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन ने इस समारोह के लिए भारत का चयन किया था। इस कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यटन के सामाजिक, सांस्कृतिक, राजनीतिक और आर्थिक मूल्यों तथा सतत विकास लक्ष्यों को हासिल करने में पर्यटन क्षेत्र के योगदान के बारे में विश्व समुदाय को जागरूक बनाना था। विश्व पर्यटन दिवस का विषय था – पर्यटन और रोजगार – सभी के लिए बेहतर भविष्य। उप-राष्ट्रपति कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे। कार्यक्रम में केन्द्रीय पर्यटन एवं संस्कृति राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन (यूएनडब्ल्यूटीओ) के महासचिव, पराग्वे के पर्यटन मंत्री तथा 82 विदेशी प्रतिनिधि उपस्थित थे। 
  • पर्यटन मंत्रालय ने 2018-19 के दौरान अतुल्य भारत के अभियान फाइंड द इनक्रेडेबल यू को विश्व स्तर पर जारी किया। इस अभियान को मार्केटिंग – प्राइमरी गर्वमेंट डेस्टीनेशनश्रेणी में प्रतिष्ठित पीएटीए (प्रशांत एशिया पर्यटन संघ) स्वर्ण पुरस्कार 2019 से सम्मानित किया गया है। इस वर्ष पुरस्कार के लिए 78 संगठनों की 198 प्रविष्टियां प्राप्त हुई थीं।

 

H2019100277484.jpg

 

  • पर्यटन मंत्रालय ने 2 से 13 अक्टूबर 2019 को राष्ट्रीय स्तर पर पर्यटन पर्व मनाया। दिल्ली में पर्यटन पर्व का आयोजन 2 से 6 अक्टूबर 2019 तक राजपथ उद्यान में किया गया। पर्यटन पर्व की थीम थी - महात्मा गांधी के 150 वर्ष। पर्यटन पर्व के माध्यम से 'एक भारत श्रेष्ठ भारत' के विचार को भी बढ़ावा दिया गया। पर्यटन पर्व – 2019 के दौरान राज्य सरकारों, पर्यटन मंत्रालयों, भारत पर्यटन कार्यालयों और होटल प्रबंधन संस्थानों आदि ने पर्यटन से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया।
  • पर्यटन मंत्रालय ने मणिपुर राज्य सरकार के सहयोग से 23 से 25 नवंबर 2019 के दौरान इंफाल में "8वें अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन मार्ट" (आईटीएम) का आयोजन किया। केन्द्रीय पर्यटन और संस्कृति राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा मणिपुर के मुख्यमंत्री ने 23 नवंबर 2019 को इम्फाल में आईटीएम का संयुक्त रूप से उद्घाटन किया।

H2019112381606.JPG

 

आईटीएम को पूर्वोत्तर क्षेत्र में आयोजित करने का उद्देश्य घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पूर्वोत्तर के पर्यटन क्षमताओं को रेखांकित करना था। आईटीएम - 2019 में 18 देशों के कुल 35 विदेशी प्रतिनिधियों, पूर्वोत्तर क्षेत्र के 79 घरेलू विक्रेताओं और पश्चिमी, पूर्वी और उत्तरी क्षेत्र के 32 घरेलू प्रतिनिधियों ने भाग लिया।  

****

आर.के.मीणा/आरएनएम/एएम/जेके/डीएस–5113



(Release ID: 1598425) Visitor Counter : 1424


Read this release in: Urdu , English , Bengali