विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय

चौदह वैज्ञानिको को स्‍वर्ण जयंती फेलोशिप 2018-19 दी गई

Posted On: 02 JAN 2020 11:31AM by PIB Delhi

नवीन विचारों वाली अनुंसधान परियोजनाओं से जुड़े तथा अपने संबधित क्षेत्रों में अनुसंधान एवं विकास कार्यों पर प्रभाव छोड़ने की क्षमता रखने वाले 14 वैज्ञानिकों को स्‍वर्ण जयंती फैलोशिप दी गई है। तीन स्तरीय प्रक्रिया के माध्यम से फेलोशिप के लिए चुने गए वैज्ञानिकों को अपने हिसाब से ऐसे विषयों पर शोध कार्य करने की छूट होगी जो अभी तक अछूते रहे हैं।

स्‍वर्ण जयंती फेलोशिप योजना भारत सरकार की ओर से देश की आजादी के 50 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्‍य में शुरु की गई थी। इस के तहत अपनी क्षमता का बेहतर प्रदर्शन करने वाले कुछ युवा वैज्ञानिकों को विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में बुनियादी अनुसंधान को आगे बढ़ाने में के लिए विशेष सहायता प्रदान की जाती है।

फेलोशिप और शोध के लिए चुने गए वैज्ञानिकों को विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा शोध कार्यों के लिए मदद दी जाती है। इसके तहत शोध से जुड़े सभी कार्यों के लिए वित्‍तीय मदद के साथ ही 25,000 रुपये प्रति माह की फ़ेलोशिप शामिल है। इसके अलावा वैज्ञानिकों को उनके वेतन के अतिरिक्‍त 5 वर्षों के लिए 5 लाख रुपये का शोध अनुदान भी दिया जाता है। कुल 443 आवेदकों में से, 14 वैज्ञानिकों को इस बार फेलोशिप के लिए चुना गया है।

 

फेलोशिप के लिए चुने गए वैज्ञानिकों की संक्षिप्‍त जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

****


आरके मीणा/आरएनएम/एएम/एमएस/5086
 



(Release ID: 1598248) Visitor Counter : 633


Read this release in: English , Urdu , Marathi , Bengali