रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय

नेशनल फर्टिलाइजर्स लिमिटेड ने वित्‍त वर्ष 2018-19 के लिए भारत सरकार को 28.22 करोड़ रुपए का लाभांश दिया

प्रविष्टि तिथि: 10 OCT 2019 1:43PM by PIB Delhi

 नेशनल फर्टिलाइजर्स लिमिटेड (एनएफएल) ने वित्‍त वर्ष 2018-19 के लिए भारत सरकार को 28.22 करोड़ रुपए का लाभांश दिया है।

कंपनी के अध्‍यक्ष और प्रबंध निदेशक श्री प्रमोद मिश्रा ने आज केंद्रीय रसायन और उर्वरक मंत्री श्री डी. वी. सदानंद गौडा को 28.22 करोड़ रुपए के लाभांश का चेक प्रदान किया। इस अवसर पर रसायन और उर्वरक सचिव श्री छबीलेंद्र राउल, मंत्रालय तथा एनएफएल के कई वरिष्‍ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

उल्‍लेखनीय है कि एनएफएल केंद्र सरकार को बेचे गए 490.58 करोड़ रुपए के शेयरों के बदले अब तक उसे कुल 1156.97 करोड़ रुपए का लाभांश दे चुकी है।

 

आर.के.मीणा/आरएनएम/एएम/एमएस/सीसी –3515


(रिलीज़ आईडी: 1587699) आगंतुक पटल : 304
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: Tamil , English , Urdu , Bengali