निर्वाचन आयोग
शाश्वत सतर्कता स्वतंत्रता के लिए आवश्यक : मुख्य निर्वाचन आयुक्त श्री सुनील अरोड़ा
प्रविष्टि तिथि:
02 SEP 2019 8:50PM by PIB Delhi
मुख्य निर्वाचन आयुक्त श्री सुनील अरोड़ा ने आज बेंगलुरु में विश्व निर्वाचन संस्थाओं के संघ के कार्यकारी बोर्ड की असाधारण सभा को संबोधित किया। श्री अरोड़ा ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग विश्व निर्वाचन संस्थाओं के संघ (एडब्ल्यूईबी) के गठन की प्रक्रिया से 2011-12 के दौरान जुड़ा रहा है और भारत निर्वाचन आयोग अक्टूबर, 2013 एडब्ल्यूईबी के संस्थापक सदस्यों में एक है। भारत 2013 से कार्यकारी बोर्ड का सदस्य है और 2017 से एडब्ल्यूईबी का उपाध्यक्ष है। भारत एडब्ल्यूईबी के मिशन को प्रोत्साहित करता रहा है, ताकि विश्व के निर्वाचन प्रबंधन संस्थाओं (ईएमबी) के बीच साझेदारी बढ़े।
श्री अरोड़ा ने कहा कि एडब्ल्यूईबी की अंगीभूत इकाइयां विभिन्न देशों के चुनाव प्रबंधन निकायों से जुड़ी हैं और इस तरह बनी हैं कि वे एकसाथ काम करें तथा एक-दूसरे के अनुभवों और श्रेष्ठ व्यवहारों से सीख सकें। 109 देशों के 115 निर्वाचन प्रबंधन निकाय इसके सदस्य हैं और 20 अंतरराष्ट्रीय संगठन सहायक सदस्य हैं।
श्री अरोड़ा ने थॉमस अल्वा इडिसन की उक्ति ‘प्रवीणता एक प्रतिशत प्रेरणा है और 99 प्रतिशत पसीना है’ का उल्लेख करते हुए कहा कि यह बात लोकतंत्र के संदर्भ में सच्ची है। लोकतंत्र एक आदर्श विचार है जिसने पीढि़यों से सुधारकों और मानववादियों को प्रेरित किया है, लेकिन धरातल पर इसे लागू करने में कल्पना और पेशेवर दृष्टिकोण की आवश्यकता होती है। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक देशों के लिए शाश्वत सतर्कतास्वतंत्रता की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि उभरते हुए लोकतंत्र के लिए यह विशेष रूप से सच है, जहां नागरिकों की राजनीतिक इच्छा के बावजूद यथा स्थितिवाद से प्रणाली ग्रस्त होती है।
श्री अरोड़ा ने कहा कि भारतीय संविधान के निर्माता काफी दूरदर्शी थे और उन्होंने 26 जनवरी, 1950 को संवधिान लागू किए जाने के ठीक एक दिन पहले 25 जनवरी, 1950 को निर्वाचन आयोग संस्था की स्थापना की। उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग ने 17 राष्ट्रीय चुनाव और 388 राज्य चुनाव कराए हैं और इस तरह निर्वाचक लोकतंत्र में देश की आस्था मजबूत हुई है। उन्होंने कहा कि आज भारत निर्वाचन आयोग ख्याति प्राप्त संस्थान है। निर्वाचन आयोग ने 26 ईएमबी तथा अंतरराष्ट्रीय संगठनों के साथ सहयोग के लिए समझौता ज्ञापन किया है।
श्री अरोड़ा ने एडब्ल्यूईबी के वर्तमान महासचिव श्री योंग ही किम और उनके सहयोगियों को विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों और सम्मेलनों के आयोजन के लिए सराहना की।
एडब्ल्यूई के अध्यक्ष का प्रतिनिधित्व करते हुए श्री इयोन मिनचु रेडयूलेस्चु रोमानिया के स्थायी चुनाव प्राधिकार में सलाहकार, कार्यकारी बोर्ड के सदस्य के रूप में बांग्लादेश,बुर्किना फासो,डोमिनिकन गणराज्य, एल साल्वाडोर, फिजी, केन्या, मलावी, डोमिनिकन गणराज्य; एल साल्वाडोर, पैराग्वे, टयूनीशियातथा उज्बेकिस्तानके निर्वाचन प्रबंधन निकायों के अध्यक्ष तथा वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में कैमरून और इक्वाडोर के निर्वाचन प्रबंधन संस्थान के अध्यक्ष और वरिष्ठ प्रतिनिधि एडब्ल्यूई की निरीक्षण और लेखा समिति के सदस्य के रूप में शामिल हुए। आज के सत्र में वर्तमान महासचिव श्री योंग ही किम तथा एडब्ल्यूईबी और भारत निर्वाचन आयोग के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया।
2 से 4 सितमबर, 2019 तक चलने वाली एडब्ल्यूईबी की बैठक में 50 देशों के 120 से अधिक प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं।
****
आर.के.मीणा/आरएनएम/एएम/एजी/वाईबी- 2787
(रिलीज़ आईडी: 1584007)
आगंतुक पटल : 192