गृह मंत्रालय

स्‍वतंत्रता दिवस पर अग्निशमन सेवा, होमगार्ड और सिविल डिफेंस कार्मिकों को राष्‍ट्रपति पदक

Posted On: 14 AUG 2019 11:28AM by PIB Delhi

इस वर्ष स्‍वतंत्रता दिवस के अवसर पर 56 कार्मिकों को अग्निशमन सेवा पदक से सम्‍मानित किया गया है। इनमें से, एक कार्मिक को वीरता के लिए राष्‍ट्रपति अग्निशमन सेवा पदक, 8 कार्मिकों को विशिष्‍ट सेवा के लिए राष्‍ट्रपति अग्निशमन सेवा पदक और 47 कार्मिकों को मेधावी सेवा के लिए अग्निशमन सेवा पदक से सम्‍मानित किया गया है।

 

स्‍वतंत्रता दिवस के अवसर पर इस वर्ष 44 कार्मिकों को होमगार्ड और सिविल डिफेंस पदक से सम्‍मानित किया जा रहा है। इनमें से, 8 कार्मिकों को राष्‍ट्रपति होमगार्ड और सिविल डिफेंस पदक और 36 कार्मिकों को मेधावी सेवा के लिए होमगार्ड और सिविल डिफेंस पदक से सम्‍मानित किया गया है।

 

अग्निशमन सेवा पदक तथा होमगार्ड और सिविल डिफेंस पदक पाने वालों की सूची अनुलग्‍नक में दी गई है।

  

आरके.मीणा/आरएनएम/एएम/एसकेएस/एसके-2445



(Release ID: 1581929) Visitor Counter : 305