प्रधानमंत्री कार्यालय
प्रधानमंत्री ने भारत के प्रसिद्ध क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर श्रद्धा-सुमन अर्पित किए
प्रविष्टि तिथि:
23 JUL 2019 2:12PM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने प्रसिद्ध क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद की जयंती के अवसर पर श्रद्धा-सुमन अर्पित किए।
उन्होंने कहा,“भारत माता के वीर सपूत चंद्रशेखर आजाद को उनकी जयंती पर मेरी विनम्र श्रद्धांजलि। वे एक निर्भीक और दृढ़ निश्चयी क्रांतिकारी थे, जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपने जीवन की आहुति दे दी। उनकी वीरता की गाथा देशवासियों के लिए प्रेरणा का एक स्रोत है।”,
****
आर.के.मीणा/आरएनएम/एएम/आईपीएस/वाईबी
(रिलीज़ आईडी: 1579884)
आगंतुक पटल : 283