रक्षा मंत्रालय

लापता एएन-32 विमान के मलबे का पता चला

प्रविष्टि तिथि: 11 JUN 2019 4:05PM by PIB Delhi

एयरफोर्स स्टेशन, जोरहाट, असम से 3 जून, 2019 को उड़ान भरने के बाद भारतीय वायु सेना का विमान एएन-32 लापता हो गया था। खोज अभियान में लगे भारतीय वायु सेना के एमआई-17 द्वारा लगभग 12000 फीट की ऊंचाई पर टाटो के उत्तर-पूर्व, लीपो के 16 किलोमीटर उत्तर में आज विमान के मलबे को देखा गया।

अब विमान में सवार लोगों की स्थिति और बचे हुए लोगों के बारे में पता लगाने के लिए प्रयास किया जा रहा है। इस कार्य में प्रगति के आधार पर अतिरिक्त जानकारी दी जाएगी।

 

*****

आर.के.मीणा/आरएनएम/एएम/एसकेएस/डीके – 1527

 


(रिलीज़ आईडी: 1573896) आगंतुक पटल : 451
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: Malayalam , Urdu , English , Marathi