सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय

जनरल वी.के.सिंह (सेवानिवृत्त) ने सड़क परिवहन और राजमार्ग राज्य मंत्री का पदभार संभाला

प्रविष्टि तिथि: 03 JUN 2019 5:36PM by PIB Delhi

जनरल वी.के.सिंह (सेवानिवृत्त) ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग राज्य मंत्री के पद का कार्यभार संभाला। जनरल सिंह पिछली सरकार में विदेश राज्य मंत्री थे।

जनरल सिंह ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि वह मंत्रालय के कार्यों को आगे बढ़ाएंगे। उन्‍होंने कहा कि देश में आधारभूत सड़क संरचना के समग्र विकास को सर्वोच्‍च प्राथमिकता दी जाएगी। जनरल वी.के.सिंह मई, 2014 से लोकसभा सदस्‍य हैं।

****

आर.के.मीणा/आरएनएम/एएम/एजी/जीआरएस–1406  

 


(रिलीज़ आईडी: 1573278) आगंतुक पटल : 247
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Bengali , Bengali