रक्षा मंत्रालय

आईएनएस विक्रमादित्य में दुर्घटना

प्रविष्टि तिथि: 26 APR 2019 3:21PM by PIB Delhi

जहाज आईएनएस विक्रमादित्य में आज सुबह उस समय आग लग गई जब जहाज कारवार में बंदरगाह में प्रवेश कर रहा था। जहाज के चालक दल द्वारा त्वरित कार्रवाई में आग को नियंत्रित किया गया, ताकि जहाज की लड़ाकू क्षमता को कोई गंभीर क्षति न हो।       

लेफ्टिनेंट कमांडर डीएस चौहान ने प्रभावित डिब्बे में अग्निशमन प्रयासों का बहादुरी से नेतृत्व किया। जब तक आग पर काबू पाया गया, तब तक अधिकारी अग्निशमन प्रयासों के दौरान धुएं के कारण बेहोश हो गए। उन्हें तुरंत चिकित्सा कारवार, आईएनएचएस पतंजलि के नौसेना अस्पताल में पहुंचाया गया। हालांकि, अधिकारी को पुनर्जीवित नहीं किया जा सका।       

घटना की परिस्थितियों की जांच के लिए एक बोर्ड ऑफ इंक्वायरी का आदेश दिया गया है।

***

आरकेमीणा/आरएनएम/एएम/एजी/एमएस-1052   


(रिलीज़ आईडी: 1571227) आगंतुक पटल : 521
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Bengali , Malayalam