निर्वाचन आयोग

मतदान का समय : आम चुनाव – चरण-1


आम चुनाव-2019 के प्रथम चरण में 11 अप्रैल, 2019 को राष्‍ट्र मतदान करेगा

अधिकतर निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान का समय सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक  

प्रविष्टि तिथि: 09 APR 2019 6:47PM by PIB Delhi

   भारत निर्वाचन आयोग ने लोकसभा चुनाव 2019 के प्रथम चरण के लिए मतदान के समय से जुड़े कार्यक्रम अधिसूचित किए हैं। प्रथम चरण में बृहस्‍पतिवार,  11 अप्रैल, 2019 को  543 लोकसभा निर्वाचनक्षेत्रों में से 20 राज्‍यों और केंद्रशासित प्रदेशों में 91 लोकसभा निर्वाचनक्षेत्रों में मतदान होगा। प्रथम चरण में मतदान वाले अधिकांश संसदीय निर्वाचनक्षेत्रों में मतदान का समय सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे के बीच है। हालांकि वामपंथी उग्रवाद से प्रभावित क्षेत्रों और पूर्वोत्‍तर राज्‍यों में यह समय सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे / सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे/ सुबह 7 बजे से शाम 3 बजे होगा।

      उत्‍तर प्रदेश, जम्‍मू-कश्‍मीर, पश्चिम बंगाल, अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह, लक्षद्वीप में सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे के बीच मतदान होगा। आंध्रप्रदेश में सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे के बीच मतदान होगा, जिसमें अराकू लोकसभा क्षेत्र शामिल नहीं हैं, जहां कुरूपाम, पार्वतीपुरम, सैलूर, रामपाचोडोवरम निर्वाचनक्षेत्रों में सुबह 7 बजे से  शाम 5 बजे के बीच मतदान होगा। अराकू निर्वाचनक्षेत्र में, अराकू वैली और पाडेरू में सुबह 7 बजे से  शाम 4 बजे के बीच मतदान होगा।

      मतदान के प्रथम चरण में उत्‍तराखंड में सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे के बीच मतदान होगा। आम चुनाव- 2019 के प्रथम चरण में ओडिशा, बिहार, छत्‍तीसगढ़, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना और महाराष्‍ट्र में मतदान का समय सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे / सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे / सुबह 7 बजे से शाम  4 बजे / सुबह 7 बजे से शाम 3 बजे तक होगा।

      पूर्वोत्‍तर राज्‍यों में, असम, अरूणाचल प्रदेश, मिजोरम, सिक्किम और त्रिपुरा पश्चिम में सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे के बीच मतदान होगा। जबकि, बाहरी मणिपुर, नगालैंड और मेघालय में सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे के बीच मतदान होगा।

 

लोकसभा चुनाव 2019 के प्रथम चरण के लिए मतदान के समय के बारे में जानकारी के लिए यहां क्लिक करें

 

***

आर.के.मीणा/आरएनएम/एएम/एसकेएस/सीसी – 903  

 


(रिलीज़ आईडी: 1570338) आगंतुक पटल : 581
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Bengali