निर्वाचन आयोग

अरूणाचल प्रदेश में पहले चरण में 11 अप्रैल को मतदान होगा


लोकसभा की दो सीटों के लिए 12 उम्मींदवार चुनाव मैदान में

चुनाव सुचारू रूप से सम्पएन्नद कराने के लिए 2,202 मतदान केन्द्रश बनाए गए

विशिष्टु रूप से महिलाओं के लिए 11 मतदान केन्द्र0 बनाए गए

13,583 फुट पर सबसे अधिक ऊंचाई वाला मतदान केन्द्र

प्रविष्टि तिथि: 08 APR 2019 7:04PM by PIB Delhi

अरूणाचल प्रदेश में आम चुनाव-2019 के लिए एक ही चरण में मतदान होगा। संसदीय निर्वाचन क्षेत्र अरूणाचल पश्चिम और संसदीय निर्वाचन क्षेत्र अरूणाचल पूर्व में 11 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे।

राज्‍य में कुल मतदाताओं की संख्‍या 798248 हैं। इनमें 394456 पुरूष और 403792 महिला मतदाता हैं।

उपलब्‍ध आंकड़ों के अनुसार, अरूणाचल पश्चिम संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में 461214 मतदाता हैं, उनमें 223234 पुरूष मतदाता और 237980 महिला मतदाता हैं, जबकि अरूणाचल पूर्व संसदीय क्षेत्र में  337034 मतदाता हैं, जिनमें पुरूष मतदाताओं की संख्‍या 171222 और महिला मतदाताओं की संख्‍या 165812 है। दिलचस्‍प बात यह है कि अरूणाचल पश्चिम संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में महिला मतदाताओं के नाम अधिक हैं, जिससे अरूणाचल प्रदेश के कुल मतदाताओं में महिला मतदाताओं की संख्‍या पुरूष मतदाताओं की तुलना में अधिक हो गई है।

अरूणाचल पश्चिम संसदीय निर्वाचन क्षेत्र से एक महिला समेत सात उम्‍मीदवार चुनाव मैदान में हैं, ज‍बकि अरूणाचल पूर्व संसदीय निर्वाचन क्षेत्र से 5 उम्‍मीदवार चुनाव मैदान में हैं। राज्‍य में 2,202 मतदान केन्‍द्र बनाए गए हैं। 

13-ईटानगर (अजजा) विधानसभा क्षेत्र के तहत मतदान केन्‍द्र संख्‍या 52 एसई (विद्युत) कार्यालय, ईस्‍ट साइड, नाहरलागून राज्‍य में सर्वाधिक मतदाताओं वाला मतदान केन्‍द्र है। यहां 1,340 मतदाता हैं।  

45-हयूलिआंग (अजजा) विधानसभा क्षेत्र के तहत मालोगाम गांव में मालोगाम अस्‍थायी भवन सबसे कम मतदाताओं वाला मतदान केन्‍द्र है। यहां केवल एक महिला मतदाता है।  

3-मुक्‍तो (अजजा) विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत मतदान केन्‍द्र संख्‍या 18-लुगुथांग 13,583 फुट पर सबसे अधिक ऊंचाई वाला मतदान केन्द्र है।

इसके अलावा राज्‍य में 11 मतदान केन्‍द्र विशिष्‍ट रूप से महिला मतदाताओं के लिए बनाए गए हैं।

रिकॉर्ड के अनुसार राज्‍य में फोटो मतदाता सूची की कवरेज 99.79% और फोटो मतदाता पहचान पत्र की कवरेज 99.81% है।

अरुणाचल प्रदेश में चुनाव के लिए अधिसूचना 18 मार्च को जारी की गई थी। नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 25 मार्च थी। नामांकन पत्रों की जांच 26 मार्च को की गई, जबकि उम्‍मीदवारों के नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 28 मार्च थी।

****

आर.के.मीणा/आरएनएम/एएम/आरके/जीआरएस 894


(रिलीज़ आईडी: 1570284) आगंतुक पटल : 161
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Bengali