निर्वाचन आयोग
त्रिपुरा पश्चिम में पहले चरण का मतदान 11 अप्रैल को होगा
त्रिपुरा पश्चिम लोकसभा सीट के लिए 13 उम्मीदवार मैदान में हैं
चुनाव सुचारू रूप से आयोजित करने के लिए 1,679 मतदान केंद्र बनाए गए हैं
प्रविष्टि तिथि:
08 APR 2019 7:06PM by PIB Delhi
त्रिपुरा में आम चुनाव 2019 के लिए दो चरणों में मतदान होगा। त्रिपुरा पश्चिम निर्वाचन क्षेत्र के लिए 11 अप्रैल को पहले चरण का मतदान होगा। त्रिपुरा पूर्व सीट पर 18 अप्रैल को मतदान होगा। त्रिपुरा पश्चिम सीट के लिए 13,47,381 मतदाता वोट डालेंगे। इनमें 6,82,044 पुरूष और 6,65327 महिलाएं तथा 10 अन्य मतदाता हैं। त्रिपुरा पश्चिम लोकसभा सीट के लिए 13 उम्मीदवार मैदान में हैं। इस चरण के लिए 1679 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, ताकि मतदान सुचारू रूप से आयोजित किया जा सके।
त्रिपुरा में लोकसभा चुनाव की अधिसूचना 18 मार्च को जारी की गई थी। नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 25 मार्च थी। नामांकनों की जांच 26 मार्च को की गई। नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 28 मार्च थी। मतों की गिनती 23 मई, 2019 को की जाएगी।
***
आर.के.मीणा/आरएनएम/एएम/आईपीएस/वाईबी – 891
(रिलीज़ आईडी: 1570283)
आगंतुक पटल : 120