निर्वाचन आयोग
मणिपुर में पहले चरण का मतदान 11 अप्रैल को होगा
बाहरी मणिपुर लोकसभा सीट के लिए 8 उम्मीदवार मैदान में हैं
चुनाव सुचारू रूप से आयोजित करने के लिए 1,562 मतदान केंद्र बनाए गए हैं
प्रविष्टि तिथि:
08 APR 2019 7:07PM by PIB Delhi
मणिपुर के बाहरी मणिपुर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के लिए पहले चरण में मतदान होगा। आंतरिक मणिपुर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में मतदान दूसरे चरण में होगा। मणिपुर में दो संसदीय निर्वाचन क्षेत्र हैं। राज्य में 1010618 मतदाता, जिनमें 495583 पुरूष और 515022 महिलाएं तथा 13 अन्य मतदाता हैं। इस लोकसभा सीट के लिए 8 उम्मीदवार मैदान में हैं। इस चरण के लिए 1562 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। राज्य में पहले चरण के मतदान में 11347 सेवा मतदाता वोट डालने के हकदार हैं।
मणिपुर में चुनाव की अधिसूचना 18 मार्च को जारी की गई थी। नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 25 मार्च थी। नामांकनों की जांच 26 मार्च को की गई। नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 28 मार्च थी।
***
आर.के.मीणा/आरएनएम/एएम/आईपीएस/वाईबी – 890
(रिलीज़ आईडी: 1570282)
आगंतुक पटल : 151