निर्वाचन आयोग
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 11 अप्रैल को मतदान होगा
लोकसभा की एकमात्र सीट के लिए 15 उम्मीदवार मैदान में हैं
चुनाव सुचारू रूप से आयोजित करने के लिए 406 मतदान केंद्र बनाए गए हैं
प्रविष्टि तिथि:
08 APR 2019 7:13PM by PIB Delhi
केन्द्रशासित प्रदेश अंडमान निकोबार की एकमात्र लोकसभा सीट के लिए चुनाव के पहले चरण में 11 अप्रैल को मतदान होगा। यहां मतदाताओं की संख्या 31,7878 है, जिसमें पुरूष मतदात 16,8708, महिला मतदाता 14,9168 हैं और नौ अन्य मतदाता हैं। मतदाताओं में स्ट्रेट द्वीप समूह की 41 ग्रेट निकोबारी जनजातियाँ, हट-बे की 65 ओंग जनजातियाँ और कैम्पबेल-बे की लगभग 100 शॉम्पेन जनजातियाँ शामिल हैं।
चुनाव लड़ रहे 15 उम्मीदवारों में एक महिला और 9 निर्दलीय उम्मीदवार भी शामिल हैं। लोकसभा की इस एकमात्र सीट के लिए 406 मतदान केंद्रों पर मतदान होगा। अंडमान निकोबार द्वीप समूह में चुनाव की अधिसूचना 18 मार्च को जारी हुई थी। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 25 मार्च थी। 26 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच हुई और उम्मीदवारों द्वारा नाम वापस लेने की आखिरी तारीख 28 मार्च थी।
***
आर.के.मीणा/आरएन/एएम/आईपीएस/वाईबी – 884
(रिलीज़ आईडी: 1570254)
आगंतुक पटल : 195