राष्ट्रपति सचिवालय
राष्ट्रपति ने चैत्र शुक्लादि, उगादी, गुडी पड़वा, चेती चांद, नवरेह और साजिबु चेरोबा की पूर्व संध्या पर दी बधाई
प्रविष्टि तिथि:
05 APR 2019 5:16PM by PIB Delhi
भारत के राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद ने चैत्र शुक्लादि, उगादी, गुडी पड़वा, चेती चांद, नवरेह और साजिबु चेरोबा की पूर्व संध्या पर अपने संदेश में कहा है:
'चैत्र शुक्लादि, उगादी, गुडी पड़वा, चेती चांद, नवरेह और साजिबु चेरोबा के शुभ अवसर पर मैं सभी देशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।
परंपरागत रूप से ये त्योहार नए साल और वसंत की शुरुआत एवं नई फसल आने के प्रतीक हैं हैं तथा समृद्धि एवं खुशहाली को प्रतिबिम्बित करते हैं। इन त्योहारों में निहित उल्लास और आनंद की भावना प्रत्येक भारतीय के दिल में विकसित हो।
मेरी कामना है कि इन त्योहारों से हमारे समाज में प्रेम और स्नेह का बंधन मजबूत हो और देश भर में लोगों के बीच भाईचारे की भावना बढ़े।'
***
आरके मीणा/एएम/एसकेसी/एसएस
(रिलीज़ आईडी: 1570129)
आगंतुक पटल : 324