राष्ट्रपति सचिवालय

राष्ट्रपति ने होली के अवसर पर देशवासियों को बधाई दी

प्रविष्टि तिथि: 20 MAR 2019 6:44PM by PIB Delhi

राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद ने होली की पूर्व संध्या पर अपने संदेश में यह कहा हैः

‘होली के उमंग भरे त्योहार के अवसर पर देश-विदेश में रहने वाले सभी भारतीयों को मैं बधाई देता हूं। यह त्योहार वसंत ऋतु के उत्सव और परस्पर मेल-मिलाप एवं सौहार्द का अवसर है। मेरी कामना है कि रंगों का यह समागम हमारे परिवारों में और पूरे समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करे।’

***

आर.के.मीणा/एएम/आरआरएस/एमएस -724

 


(रिलीज़ आईडी: 1569207) आगंतुक पटल : 280
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Tamil