फाइनेंस कमीशन
15वें वित्त आयोग की सलाहकार परिषद की बैठक
प्रविष्टि तिथि:
21 FEB 2019 5:15PM by PIB Delhi
15वें वित्त आयोग की सलाहकार परिषद की आज नई दिल्ली में बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता आयोग के अध्यक्ष श्री एन.के. सिंह ने की जिसमें आयोग के सदस्यों डॉक्टर अनूप सिंह, डॉक्टर अशोक लहरी, प्रोफेसर रमेश चन्द और सलाहकार परिषद के सदस्यों डॉक्टर एम. गोविंद राव, डॉक्टर डी.के. श्रीवास्तव, डॉक्टर इंदिरा राजारमन, डॉक्टर अरविंद विरमानी, श्री सुजीत एस. भल्ला, श्री नीलकंठ मिश्रा और डॉक्टर पिनाकी चक्रवर्ती ने भी भाग लिया।
बैठक में 15वें वित्त आयोग की रिपोर्ट के चेप्टर प्लान की समीक्षा की गई। सदस्यों ने वित्त आयोग के लिए वृहद छूटों के बारे में विचारों को आदान-प्रदान किया, जिसमें जीडीपी विकास, केन्द्र और राज्यों के कराधान, केन्द्र और राज्यों के व्यय में वृद्धि शामिल है। केन्द्र और राज्यों के बीच ऋण की स्थिति के बारे में भी चर्चा की गई।
सलाहकार परिषद की अगली बैठक अगले महीने होगी।
***
आर.के.मीणा/एएम/केपी/एसएस
(रिलीज़ आईडी: 1565889)
आगंतुक पटल : 279