युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय

युवा मामलों का विभाग (युवा और खेल मामलों का मंत्रालय)

Posted On: 10 DEC 2018 11:43AM by PIB Delhi

आबादी के सबसे जीवंत और गतिशील हिस्से का प्रतिनिधित्व करने वाला युवा वर्ग को मंत्रालय के युवा मामलों के विभाग ने अपने राष्ट्रीय युवा सशक्तिकरण कार्यक्रम (आरवाईएसके) के जरिये एक उम्मीद दी है। युवा मामलों के विभाग द्वारा शुरू की गई पहल के परिणामस्वरूप राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भागीदारी बढ़ी है।

युवा मामलों के विभाग की योजनाओं का पुनर्गठन

01.04.2016 के नियमानुसार विभाग की कई योजनाओं को मिलाकर 3 ठोस योजनाओं में समेकित और पुनर्गठित किया गया हैजो निम्नलिखित है:-

1.  आठ योजनाओं को मिलाकर एक राष्ट्रीय युवा सशक्तिकरण कार्यक्रम (आरवाईएसके) बनाया गया है।

2. राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस)

 3.  राजीव गांधी राष्ट्रीय विकास संस्थान (आरजीएनआईवायडी)

2018-19 के दौरान उपरोक्त योजनाओं/उप-योजनाओं के तहत प्रमुख उपलब्धियां निम्नलिखित हैं:

 

1.        राष्ट्रीय युवा सशक्तीकरण कार्यक्रम (आरवाईएसके)

.        नेहरू युवा केंद्र संगठन (एनवाईकेएस):

देश में, 1.68 करोड़ युवा क्लब के जरिये पंजीकृत 36.22 लाख युवाओं के साथ एनवाईकेएस देशभर में युवाओं के व्यक्तित्व विकास और उन्हें राष्ट्र निर्माण की गतिविधियों में संलग्न के लिए काम करता है।

इस वर्ष एनवाईकेएस की कुछ महत्वपूर्ण पहलें/उपलब्धियां निम्नानुसार हैं: 

·         एनवाईकेएस स्वयंसेवकों ने 8.47 लाख पौधे लगाए।

 

·         एनवाईकेएस स्वयंसेवकों ने 13,432 यूनिट रक्त दान किया।

 

·         1,764 शिक्षा में बुनियादी कौशल कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें 51,508 युवा शामिल हुए थे।

 

·         1694 युवा क्लब विकास कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें 83,514 युवा शामिल हुए थे।

 

·         ब्लॉक स्तर पर 1336 खेल संबंधी बैठक आयोजित की गईं, जिनमें 1,77,688 युवा शामिल हुए थे।

 

·         राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय महत्व के दिनों का जश्न मनाने के लिए 8126 कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें 11,05,136 युवा शामिल थे।

 

·         230 जिला युवा सम्मेलन आयोजित किए गए, जिसमें 1,84,5024 युवा शामिल थे।

 

·         एनवाईकेएस द्वारा भारत भर में 38,356 स्थानों पर 21 जून 2018 को योग अंतर्राष्ट्रीय दिवस मनाया गया जिसमें 23.68 लाख युवाओं ने हिस्सा लिया।

 

·         स्वच्छता कार्यक्रम 1,15,437 स्थानों पर आयोजित किया गया था जिसमें 8,577 स्कूल/ कॉलेजों, 7,797 अस्पतालों और 21,905 मूर्तियों की सफाई के काम में 12,07,686 युवा शामिल थे।

 

·         जल संरक्षण- 3.9 लाख युवाओं को शामिल करके 13,757 जागरूकता संबंधी कार्यक्रम आयोजित किए गए; इस दौरान 2430 नए जल निकायों का निर्माण किया गया और 3437 जल स्रोत बनाए गए।

 

·         इंद्रधनुष कार्यक्रम-जिसमें सेवा प्रदाताओं की मदद से 59,961 बच्चों का टीकाकरण किया गया था।

·         भारत में जिला नेहरू युवा केंद्रों द्वारा राष्ट्रीय एकता दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया था जिसमें 2.6 लाख युवा शामिल थे।

 

·         पूर्वी चंपारण में स्वच्छता सेवा सेवा- स्वच्छ सेवा अभियान 14 सितंबर से 25 सितंबर, 2018 तक जिला नेहरू युवा केंद्र, पूर्वी चंपारण (बिहार) द्वारा शुरू किया गया था जिसमें 300 से अधिक युवाओं ने भाग लिया था। विभिन्न प्रकार की गतिविधियों मसलन मोती झील की सफाई, सड़कों को साफ करने काम, रेलवे स्टेशन और आम जगहों पर सफाई अभियान चलाया गया।

 

·         स्वच्छ गंगा-एनवाईकेएस गंगा नदी के किनारे बसे गांवों में सफाई और स्वच्छता के लिए जागरूकता फैलाने के वास्ते स्वच्छ गंगा राष्ट्रीय मिशन के साथ काम कर रहा है। उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल जैसे 4 राज्यों के 53 चयनित ब्लॉक में गंगा वृक्षारोपण सप्तह (बागान सप्ताह) आयोजित किया गया था। 9 जुलाई से 15 जुलाई 2018 तक वन विभाग और स्वच्छ गंगा के राष्ट्रीय मिशन के सहयोग से 82,819 पौधे लगाए गए थे।

 

·         एक भारत, श्रेष्ठ भारत के तहत 15 राज्यों में इंटर स्टेट यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम आयोजित किया जा रहा है। अब तक, 4 ऐसे कार्यक्रम तेलंगाना, पंजाब, केरल और छत्तीसगढ़ राज्यों में आयोजित किए गए हैं, जिसमें राज्यों से जुड़ने वाले 401 युवाओं ने भाग लिया।

 

·         राष्ट्रीय पोषण अभियान कार्यक्रम- पूरे देश में पोषण अभियान कार्यक्रम के कार्यान्वयन के लिए एनवाईकेएस प्रमुख भागीदार था। इसके लिए संगोष्ठियों और चर्चाओं जैसे विभिन्न प्रकार की गतिविधियां आयोजित की गई जिसमें फोकस एरिया पर प्रतिष्ठित व्यक्तियों द्वारा व्याख्यान दिया गया। गर्भावस्था देखभाल, विवाह की सही उम्र, बाल देखभाल, जन्म स्थान, टीकाकरण, 2 साल तक स्तनपान और गांव में पर्याप्त भोजन और रखरखाव एवं पर्याप्त स्वच्छता सुविधाएं आयोजित की गईं। इनके अलावा, पोषण माह, रैलियां, दौड़, पद यात्रा, साइकिल यात्रा का आयोजन किया गया। इसके लिए उच्चतम स्तर पर युवा मामलों और खेल मंत्रालय और एनवाईकेएस के प्रयासों की सराहना की गई। मंत्रालय को अनुकरणीय काम के लिए महिला एवं बाल कल्याण मंत्रालय से सम्मानित किया गया।

 

·         पराक्रम पर्व, 2018- एनवाईकेएस ने विभिन्न कार्यक्रमों और गतिविधियों का आयोजन किया है और 28 सितंबर 2018 से 30 सितंबर 2018 के दौरान सर्जिकल स्ट्राइक्स की दूसरी सालगिरह को चिह्नित करने के लिए कार्यक्रमों में भाग लिया है, जो रक्षा मंत्रालय, सरकार द्वारा आयोजित किया गया। इसके तहत पूरे देश में विभिन्न स्थानों पर एनवाईकेएस के 1786 से अधिक युवाओं और अधिकारियों ने विभिन्न कार्यक्रम और गतिविधियों में भाग लिया।

 

·         स्वास्थ्य मेला- नेहरू युवा केंद्र संगठन के समर्थन से, हार्ट केयर फाउंडेशन ने 23 अक्टूबर, 2018 को तालकटोरा स्टेडियम, नई दिल्ली में 25वें परफेक्ट हेल्थ मेला का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में, एनवाईकेएस से 1000 युवाओं ने भाग लिया। इस दौरान प्रसिद्ध कलाकार, विशेषज्ञ, डॉक्टर और सामाजिक कार्यकर्ता भी मौजूद थे। 

.        अंतरराष्ट्रीय सहयोगः

यह विभाग युवाओं के बीच अंतर्राष्ट्रीय परिप्रेक्ष्य विकसित करने और युवा विकास पर विभिन्न अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों के साथ सहयोग करने के लिए विभिन्न देशों के साथ अंतर्राष्ट्रीय युवा विनिमय कार्यक्रमों को संचालित करना चाहता है। इस वर्ष कुछ महत्वपूर्ण उपलब्धियां निम्नानुसार हैं;

 

38 सदस्यीय भारतीय युवा प्रतिनिधिमंडल ने 4-11 अप्रैल, 2018 के दौरान नेपाल की यात्रा की

  1.  

50 सदस्यीय फिलिस्तीन के युवा प्रतिनिधिमंडल ने 1-7 अक्टूबर, 2018 को भारत के दौरे आया

  1.  

15 सदस्यीय किर्गिस्तान का युवा प्रतिनिधिमंडल 5-12 अक्टूबर, 2018 को भारत के दौर पर आया

  1.  

19 सदस्यीय भारतीय प्रतिनिधिमंडल 1-6 अक्टूबर 2018 तक ट्यूनिशिया की यात्रा पर रहा

  1.  

193 सदस्यों वाला भारतीय युवा प्रतिनिधिमंडल 3-10 जुलाई, 2018 तक चीन की यात्रा पर रहा

  1.  

10 सदस्यों वाला वियतनाम का युवा प्रतिनिधिमंडल 8-15 सितंबर, 2018 के दौरान भारत की यात्रा पर रहा

  1.  

100 सदस्यीय बांग्लादेश का युवा प्रतिनिधिमंडल 24 मार्च से 1 अप्रैल, 2018 तक भारत के दौर पर था

  1.  

दो भारतीय युवा प्रतिनिधिमंडल 12-18 अगस्त से वाई 20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए अर्जेंटीना की यात्रा पर गया था

  1.  

25 सदस्यीय भारतीय युवा प्रतिनिधिमंडल 25 जुलाई से 2 अगस्त, 2018 तक दक्षिण कोरिया की यात्रा पर रहा

   10

18 सदस्यीय भारतीय युवा प्रतिनिधिमंडल 16-20 जुलाई, 2018 से ब्रिक्स युवा शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए दक्षिण अफ्रीका गया था

   11.

5 सदस्यीय भारतीय युवा प्रतिनिधिमंडल 11-13 अप्रैल, 2018 तक दूसरे अंतरराष्ट्रीय युवा शिक्षा और सांस्कृतिक महोत्सव में भाग लेने के लिए कंबोडिया की यात्रा पर रहा

      12.

27 सदस्यों वाला श्रीलंका का युवा प्रतिनिधिमंडल 8-15 अक्टूबर, 2018 तक भारत की यात्रा पर रहा

 

स. युवा और किशोर विकास के लिए राष्ट्रीय कार्यक्रम (एनपीवायएडी):

युवा और किशोर विकास के लिए राष्ट्रीय कार्यक्रम (एनपीवायएडी) का युवा और खेल मामलों के मंत्रालय की अन्य योजनाओं को मिलाकर एक कार्यक्रम तैयार किया गया जिसका नाम राष्ट्रीय युवा सशक्तीकरण कार्यक्रम (आरवाईएसके) तैयार किया गया जिसका मकसद युवा और किशोर विकास के लिए सरकारी, गैर सरकारी संगठनों मदद करना है। 

·         वित्तीय वर्ष 2018-19 के दौरान, अखिल भारतीय स्तर के संगठनों सहित 5 स्वैच्छिक संगठनों को वित्तीय सहायता दी गई है।

·         युवा प्रवासी भारतीय दिवस 21 जनवरी, 2019 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में आयोजित किया जाएगा।

·         छठवां उत्तर पूर्व युवा महोत्सव 15 से 18 नवंबर, 2017 तक त्रिपुरा के अगरतला में आयोजित किया गया था। 

·         इस साल टेनज़िंग नोर्गे राष्ट्रीय साहसिक पुरस्कार 2017 भूमि, जल, वायु और लाइफ टाइम अचीवमेंट के क्षेत्र में साहसिक कार्य के लिए 10 (दस) लोगों को प्रदान किया गया था।

  

2.         राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस):

राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के 42958 केंद्रों में 4.13 मिलियन छात्र पंजीकृत हैं। ये केंद्र देशभर में 451 विश्वविद्यालयों, 2 परिषदों, 17996 कॉलेज/ तकनीक संस्थान और 12,827 सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में स्थित हैं। एनएसएस स्वैच्छिक समुदाय सेवा के माध्यम से युवाओं के व्यक्तित्व और चरित्र विकास के लिए काम कर रहा है। इस वर्ष एनएसएस की कुछ महत्वपूर्ण पहल और उपलब्धियां निम्नानुसार हैं: 

·         1 अप्रैल 2016 को केंद्रीय क्षेत्र योजना के रूप में एनएसएस को पुनर्गठित किया गया। यह योजना अब केंद्रीय क्षेत्र की योजना है।

·         एनएसएस स्वयंसेवक पूरे देश में स्वच्छ भारत मिशन गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग ले रहे हैं। एनएसएस द्वारा स्वच्छ भारत पखवाड़ा मनाया गया और इस दौरान इसके स्वयंसेवकों ने 2276 अस्पताल, 1713 डिस्पेंसरी, 1665 सामुदायिक केंद्रों, 534 ओल्ड एज होम, 554 ऐतिहासिक स्थानों, 236 अनाथाश्रम, विकलांगों के लिए 263 केंद्रों, 748 रेलवे स्टेशनों, 3660 बस स्टॉप, 1339 मूर्तियों, 801 पुरातत्व स्थलों और पर्यटक स्थलों को साफ किया। एनएसएस स्वयंसेवकों के लिए युवा मामलों और खेल मंत्रालय के सहयोग से पेयजल और स्वच्छता मंत्रालय ने फिल्म बनाने और निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था।

·         पेयजल और स्वच्छता मंत्रालय द्वारा आयोजित 100 घंटे के स्वच्छ भारत ग्रीष्मकालीन इंटर्नशिप कार्यक्रम में लगभग 27000 एनएसएस स्वयंसेवकों ने भाग लिया।

·         21 जून 2018 को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर, लगभग 25.78 लाख एनएसएस स्वयंसेवकों ने देश भर में विभिन्न योग कार्यक्रमों में भाग लिया।

·          एनएसएस स्वयंसेवकों द्वारा 18,79,675 पौधे लगाए गए थे

·         एनएसएस स्वयंसेवकों द्वारा रक्त की 1,91,581 यूनिट दान की गई।

 

·         स्वास्थ्य/आंख/टीकाकरण से संबंधित 9402 शिविर आयोजित किए गए, जिसमें 464,622 एनएसएस स्वयंसेवकों ने भाग लिया।

 

·         38,710 समुदायिक जागरूकता कार्यक्रम/ रैलियों का आयोजन किया गया, जिसमें 25.89 लाख एनएसएस स्वयंसेवकों ने भाग लिया।

 

·         वर्ष के दौरान 62.50 लाख एनएसएस स्वयंसेवकों ने श्रमदान किया।

 

·         34,728 एनएसएस स्वयंसेवकों को स्व-रक्षा पर प्रशिक्षण दिया गया।

 

·         जीएसटी और डिजिटल भुगतान पर जागरूकता को लेकर पूरे देश में एनएसएस इकाइयों द्वारा कार्यक्रम आयोजित किए गए थे।

 

 

3.        राजीव गांधी राष्ट्रीय विकास संस्थान (आरजीएनआईवायडी):

·         इस अवधि के दौरान, 162 प्रशिक्षण/क्षमता निर्माण/कार्यशाला, सम्मेलन और अन्य कार्यक्रम आयोजित किए गए जिनमें 6,663 प्रतिभागी शामिल थे यानी एनएसएस अधिकारी, एनवाईकेएस अधिकारी, संकाय/शिक्षक, राज्य सरकार के अधिकारी और एनजीओ आदि के सहयोगियों ने हिस्सा लिया।

·         उपर्युक्त कार्यक्रमों में से, 35 टीओटी कार्यक्रम आयोजित किए गए थे, जिसके माध्यम से एनवाईकेएस के 1023 कार्यकर्ताओं और एनएसएस के अन्य अधिकारियों को पर्यावरण शिक्षा, रोजगार कौशल, युवा स्वास्थ्य, शांति निर्माण, युवा ग्रामीण महिलाओं के लिए आईसीटी आधारित उद्यमिता, शिक्षा नीतियों, जीवन कौशल इत्यादि जैसे विषयों पर प्रशिक्षित किया गया था।

 

·         युवा विकास सूचकांकः

आरजीएनआईवाईडी ने हाल ही में राष्ट्रीय युवा संसाधन केंद्र की अपनी दस्तावेज़ीकरण गतिविधि के हिस्से के रूप में भारत युवा विकास सूचकांक और रिपोर्ट- 2017 लाया है। संस्थान के अनुसार प्रमुख हितधारकों के बीच युवा संबंधित जानकारी प्रसारित करने के लिए और हाल ही की बैठक में आरजीएनआईवाईडी की कार्यकारी परिषद द्वारा सुझाए गए बिन्दुओं के अनुसार, भारत में युवा क्षेत्रीय प्रसार कार्यशालाएं युवा विकास सूचकांक-2017 क्षेत्र के प्रमुख हितधारकों के लिए आयोजित की गई थीं। इससे संबंधित विवरण निम्नलिखित हैं।

1.    असम प्रशासनिक स्टाफ कॉलेज, गुवाहाटी में नॉर्दन इस्टर्न रिजनल डिसिमिनेशन वर्कशॉप ऑन इंडिया यूथ डेवेलपमेंट इंडेक्स-2017 20 अगस्त 2018 को आयोजित किया गया था।

2.     17 सितंबर 2018 को राष्ट्रीय वित्त और नीति संस्थान, नई दिल्ली में नॉर्दन इस्टर्न रिजनल डिसिमिनेशन वर्कशॉप ऑन इंडिया यूथ डेवेलपमेंट इंडेक्स-2017 आयोजित किया गया।

3.    26 अगस्त 2018 को आरजीएनआईवाईडी, श्रीपेरंबुदुर, तमिलनाडु में नॉर्दन इस्टर्न रिजनल डिसिमिनेशन वर्कशॉप ऑन इंडिया यूथ डेवेलपमेंट इंडेक्स-2017 आयोजित किया गया था।

4.    जम्मू -11 सोनवाड़ी निर्वाचन क्षेत्र, जम्मू-कश्मीर के लिए निर्वाचन क्षेत्र प्रबंधन प्रणाली

5.    नए एनएसएस कार्यक्रम अधिकारियों के लिए ओरिएंटेशन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

 अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम

 

·         मालदीवियन युवा प्रतिनिधिमंडल का दौरा

·         सीआईडीडीएपी-आरजीएनआईवाईडी आरडीए के अधिकारियों और पीजीडीआरडी छात्रों का डीआरडीओ का दौरा

·          महानिदेशक, सीआईआरडीएपी, बांग्लादेश की आरजीएनआईवाईडी की यात्रा

·          उद्यमिता और ग्रामीण विकास: 19 देशों के प्रतिनिधियों की यात्रा

·         श्रीलंका के युवाओं ने एक्चेंज डेलिगेशन के तहत आरजीएनआईवाईडी की यात्रा की

·         भारत-श्रीलंका के बीच यूथ एक्चेंज प्रोग्राम

·         जेंडर और विकास के मुद्दे पर राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन 

·         श्रीलंकाई छात्रों का भारत में एक्सपोजर कम-ओरिएंटेशन कार्यक्रम 

अन्य उपलब्धियां

·         आरजीएनआईवायडी ने विभिन्न विश्वविद्यालयों/संस्थानों में 18 प्रमुख शोध परियोजनाओं और 8 लघु अनुसंधान परियोजनाओं को वित्तीय मदद मुहैया कराया है।

·         अकादमिक कार्यक्रमों में, 182 छात्र अकादमिक वर्ष 2017-18 और 2018-19 के लिए नामांकित हुए। इनमें अधिकांश राज्यों के छात्र शामिल हैं।

·         परिधान विनिर्माण और उद्यमिता और फैशन डिजाइन और खुदरा पर बैचलर ऑफ वोकेशनल कार्यक्रम परिधान प्रशिक्षण और डिजाइन केंद्र (एटीडीसी), वस्त्र मंत्रालय के सहयोग से शुरू हुआ। भारत के 19 एटीडीसी केंद्रों में कुल 663 छात्र नामांकित हुए हैं।

 

************

आर.के.मीणा/अर्चना/वीएस/जीआरएस



(Release ID: 1555620) Visitor Counter : 1081


Read this release in: Kannada , English , Marathi , Tamil