वस्‍त्र मंत्रालय

पावरलूम का उन्नयन

Posted On: 01 AUG 2018 1:05PM by PIB Delhi

पावरलूम क्षेत्र के विकास के लिए सरकार एक एकीकृत योजना-पावर टेक्स इंडिया लागू कर रही है। इस योजना के तहत गुणवत्ता और उत्पादकता बढ़ाने के लिए पावरलूमो का उन्नयन अर्धस्वचालित और शटललैस इकाईयों के रूप में किया जा रहा है। उन्नयन के लिए इन इकाईयों को वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। अब तक 2.16 लाख पावरलूमो का उन्नयन किया जा चुका है।

संशोधित प्राद्योगिकी उन्नयन कोष योजना (एटीयूएफएस) के तहत एक एकीकृत आई-टीयूएफएस साफ्टवेयर का विकास किया गया है। आई-टीयूएफएस साफ्टवेयर के माध्यम से लाभार्थी इकाईयां सीधे तौर पर अपने अनुप्रयोग अपलोड कर सकती हैं। ये इकाईयां प्रक्रिया के प्रत्येक स्तर पर अपने आवेदन की अद्यतन स्थिति को देख सकती है।

भारत पूरे विश्व में कपास का सबसे बड़ा उत्पादक है। 2017-2018 के दौरान प्रमुख देशों में कपास का उत्पादन निम्न तालिका में दिया गया है।


 

देश का नाम

उत्पादन

(मिलियन मीट्रिक टन में)

भारत

6.29

चीन

5.89

यूएस

4.55

पाकिस्तान

1.80

ब्राजील

1.94

उज्बेकिस्तान

0.80

अन्य

5.44

योग

26.71

 

भारत विश्व का दूसरा सबसे बड़ा वस्त्र निर्यातक है। 2017-2018 के दौरान भारत ने 1854 मिलियन डॉलर मूल्य के वस्त्रों का निर्यात बांग्लादेश को तथा 1020 मिलियन डॉलर मूल्य के वस्त्रों का निर्यात चीन को किया।

उक्त जानकारी केन्द्रीय वस्त्र राज्यमंत्री श्री अजय टमटा ने आज राज्यसभा में एक लिखित उत्तर में दी।   

***

वीके/एएम/जेके/एमएम – 9707

 



(Release ID: 1541099) Visitor Counter : 389


Read this release in: Malayalam , English , Marathi