सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय
आंध्र प्रदेश के लिए सड़क पुनर्निर्माण परियोजनाओं को मंजूरी
प्रविष्टि तिथि:
12 MAR 2018 3:42PM by PIB Delhi
सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने आंध्र प्रदेश में दो सड़क खंडों में सुधार किए जाने तथा उनके पुनर्निर्माण को मंजूरी दी है।
चिक्कामगलुरु और बिलिकेरे के बीच एसएच-57 के 47.655 किलोमीटर लंबे खंड को लगभग 325.86 करोड़ रुपये की लागत से ईपीसी मोड के तहत पक्की ढलान के साथ दो लेन में उन्नत किया जाएगा। इस परियोजना में 11 छोटे पुल और 59 पुलिया शामिल हैं।
हुलियार से लेकर केबी क्रॉस और केबी क्रॉस से नेलिगेरेशैल के बीच स्थित एनएच-150ए के 50.06 किलोमीटर खंड को लगभग 242.61 करोड़ रुपये की लागत से ईपीसी मोड के तहत पक्की ढलान के साथ दो लेन में उन्नत किया जाएगा। इस परियोजना में 12 छोटे पुल और 148 पुलिया शामिल हैं।
****
वीके/एएम/आरआरएस/सीएल -7000
(रिलीज़ आईडी: 1523901)
आगंतुक पटल : 138