उप राष्ट्रपति सचिवालय
उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन 28 नवंबर को वाराणसी के दौरे पर जाएंगे
उपराष्ट्रपति काशी तमिल संगमम 5.0 के उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे
प्रविष्टि तिथि:
27 NOV 2026 4:20PM by PIB Delhi
उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन शनिवार, 28 नवंबर, 2026 को उत्तर प्रदेश में वाराणसी का दौरा करेंगे। इस दौरान वह काशी तमिल संगमम 5.0 के उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे। यह आयोजन काशी और तमिलनाडु के बीच सदियों पुराने सांस्कृतिक एवं सभ्यतागत संबंधों का उत्सव मनाने की एक पहल है, जो एक भारत, श्रेष्ठ भारत की भावना को प्रतिबिंबित करती है।
उपराष्ट्रपति वाराणसी स्थित श्री काल भैरव मंदिर और श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में भी दर्शन एवं पूजा-अर्चना करेंगे।
***
पीके/केसी/आरटी/जेके/एसके
(रिलीज़ आईडी: 2342619)
आगंतुक पटल : 31