वित्‍त मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

वित्तीय सेवाएं विभाग के पेंशन सुधार प्रभाग ने प्रशासनिक सुधार एवं लोक शिकायत विभाग द्वारा अक्टूबर 2026 के लिए जारी शिकायत निवारण मूल्यांकन एवं सूचकांक (जीआरएआई) के समूह बी श्रेणी में शीर्ष स्थान प्राप्त किया है

प्रविष्टि तिथि: 26 NOV 2026 7:58PM by PIB Delhi

वित्तीय सेवाएं विभाग (डीएफएस) के पेंशन सुधार प्रभाग ने प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग (डीएआरपीजी) की ओर से जारी अक्टूबर 2026 के शिकायत निवारण मूल्यांकन और सूचकांक (जीआरएआई) में समूह बी श्रेणी (500 से कम शिकायतें दर्ज करने वाले मंत्रालय/विभाग) में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

डीएआरपीजी की ओर से तैयार किया गया जीआरएआई फ्रेमवर्क, केंद्रीकृत लोक शिकायत निवारण और मॉनिटरिंग प्रणाली (सीपीजीआरएएमएस) के माध्यम से शिकायत समाधान के प्रभाव और समयबद्धता के आधार पर मंत्रालयों और विभागों का मूल्यांकन करता है।

यह उपलब्धि डीएफएस की "निर्बाध, समयबद्ध और सहानुभूतिपूर्ण समाधान" के प्रति प्रतिबद्धता को प्रतिबिंबित करती है। एक समर्पित शिकायत निवारण प्रकोष्ठ प्रतिदिन सीपीजीआरएएमएस की निगरानी करता है और वरिष्ठ अधिकारियों की बैठकों में नियमित रूप से इसकी समीक्षा की जाती है। साथ ही, संबंधित एएस/ जेएस/ प्रभाग प्रमुख मासिक आधार पर 20 शिकायतों की समीक्षा करते हैं।

जनवरी 2024 से, सचिव (डीएफएस) व्यक्तिगत तौर पर प्रति माह 20 यादृच्छिक रूप से चयनित बंद शिकायतों की समीक्षा कर रहे हैं। इस प्रकार की प्रक्रिया से ग्राहकों का भरोसा मजबूत होता है क्योंकि इससे यह सुनिश्चित होता है कि उनकी चिंताओं का उचित समाधान उच्चतम स्तर पर किया जा रहा है।

यह उपलब्धि शिकायत निवारण तंत्र को मजबूत करने और नागरिकों से प्राप्त शिकायतों का त्वरित, प्रभावी और संतोषजनक समाधान सुनिश्चित करने की दिशा में डीएफएस के निरंतर प्रयासों को रेखांकित करती है।

डीएफएस ने लंबित शिकायतों की नियमित निगरानी, ​​शिकायतों का समय पर निपटान, संबंधित संगठनों के साथ प्रभावी समन्वय और शिकायत निवारण प्रक्रियाओं में निरंतर सुधार के माध्यम से सेवा वितरण में सुधार पर लगातार ध्यान केंद्रित किया है।

डीएफएस शिकायत निवारण प्रणालियों को और मजबूत करने, जवाबदेही बढ़ाने और सुलभ, पारदर्शी और कुशल सार्वजनिक सेवा वितरण सुनिश्चित करने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराता है।

*****

पीके/केसी/आरटी/एमएम


(रिलीज़ आईडी: 2342252) आगंतुक पटल : 41
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Assamese , Tamil