प्रधानमंत्री कार्यालय
प्रधानमंत्री ने भारत में गरीबी के खिलाफ लड़ाई से देशभर में लोगों के जीवन में आ रहे बदलावों पर आधारित लेख साझा किया
प्रविष्टि तिथि:
23 NOV 2026 2:30PM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण का एक लेख साझा किया, जिसमें बताया गया है कि भारत में गरीबी के खिलाफ लड़ाई किस प्रकार देशभर में लोगों के जीवन में बदलाव ला रही है। श्रीमती निर्मला सीतारमण ने अपने लेख में बताया है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में गरीबी उन्मूलन के प्रति दृष्टिकोण में बदलाव आया है। अब ध्यान अस्थायी राहत के बजाय उन बाधाओं को दूर करने पर केंद्रित किया गया है, जो गरीबी को बनाए रखती हैं। श्री मोदी ने कहा कि आवास, स्वास्थ्य देखभाल, स्वच्छ पेयजल, बैंकिंग और उद्यमिता तक पहुंच के माध्यम से श्रीमती सीतारमण ने करोड़ों परिवारों की प्रगति और ग्रामीण महिलाओं की बढ़ती आर्थिक भागीदारी का उल्लेख किया है।
श्री मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा:
बुनियादी आवश्यकताओं की पूर्ति से लेकर आजीविका के नए अवसरों तक भारत में गरीबी के खिलाफ लड़ाई देशभर में लोगों के जीवन बदलाव ला रही है!
केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती @nsitharaman ने अपने लेख में बताया है कि प्रधानमंत्री @narendramodi के नेतृत्व में गरीबी उन्मूलन के प्रति दृष्टिकोण में बदलाव आया है। अब ध्यान अस्थायी राहत देने के बजाय उन बाधाओं को दूर करने पर केंद्रित किया गया है, जो गरीबी को बनाए रखती हैं।
आवास, स्वास्थ्य देखभाल, स्वच्छ पेयजल, बैंकिंग और उद्यमिता तक पहुंच के माध्यम से उन्होंने करोड़ों परिवारों की प्रगति और ग्रामीण महिलाओं की बढ़ती आर्थिक भागीदारी का उल्लेख किया है।
****
पीके/केसी/आरटी/आईएम/एनजे
(रिलीज़ आईडी: 2340391)
आगंतुक पटल : 17