प्रधानमंत्री कार्यालय
प्रधानमंत्री ने बस्तर स्थित कोबरा ऑपरेशंस बेस पर जवानों के साथ मिठाइयां बांटकर दीपावली मनाई
प्रविष्टि तिथि:
08 NOV 2026 2:49PM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले के करनपुर स्थित कोबरा अभियान अड्डे पर तैनात जवानों के साथ दीपावली का त्योहार मनाया। इस अवसर पर उन्होंने जवानों से मुलाकात की और उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए मिठाइयां भी बांटीं।
प्रधानमंत्री ने इस उत्सव की कुछ झलकियां साझा करते हुए कहा कि देश की रक्षा में तैनात जवानों के साथ दीपावली मनाने से इस त्योहार की मिठास और भी बढ़ जाती हैं।
प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा है;
“हमारी रक्षा करने वाले जवानों के साथ दीपावली की खुशियां साझा करने से त्योहार की मिठास बढ़ जाती है!
#Bastar #NaxalFreeIndia”
******
पीके/केसी/आरटी/एनके
(रिलीज़ आईडी: 2334200)
आगंतुक पटल : 23