प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री ने किसानों के साथ दीपावली मनाने के महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री श्री देवेंद्र फडणवीस के संवेदनशील कदम की सराहना की

प्रविष्टि तिथि: 08 NOV 2026 10:20AM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने नागपुर के नरखेड़ स्थित लोहारी सावंगा गांव में किसानों के साथ दीपावली मनाने और अरुणाबाई एवं रामभाऊ बलपांडे के निवास पर ठहरने के महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री श्री देवेंद्र फडणवीस के संवेदनशील कदम की सराहना की है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि यह सराहनीय पहल उस संवेदनशीलता की भावना को दर्शाती है, जिसके साथ महाराष्ट्र में एनडीए सरकार किसानों के हित में कार्य कर रही है और उनका कल्याण सुनिश्चित कर रही है।


प्रधानमंत्री ने X पर लिखा;


“महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री श्री देवेंद्र फडणवीस जी का नागपुर के नरखेड़ स्थित लोहारी सावंगा गांव में किसानों के साथ दीपावली मनाने और अरुणाबाई एवं रामभाऊ बलपांडे के निवास पर ठहरने का यह कदम बेहद सराहनीय है। यह उस संवेदनशीलता की भावना को दर्शाता है, जिसके साथ महाराष्ट्र में एनडीए सरकार किसानों के हित में कार्य कर रही है और उनका कल्याण सुनिश्चित कर रही है।”

महाराष्ट्राचे मुख्यमंत्री श्री देवेंद्र फडणवीस जी यांनी लोहारी सावंगा गावात (नरखेड, नागपूर) शेतकऱ्यांसोबत दिवाळी साजरी केली आणि त्यांनी अरुणाबाई आणि रामभाऊ बालपांडे यांच्या घरी मुक्काम ही केला, ही त्यांची कृती मनाला स्पर्श करणारी आहे. महाराष्ट्रातील एनडीए सरकार शेतकऱ्यांसाठी संवेदनशीलतेने कार्य करत आहे आणि त्यांच्या कल्याणासाठी प्रयत्नशील आहे, हे या कृतीतून अधोरेखित होते.”

******

पीके/केसी/आरटी/पीके


(रिलीज़ आईडी: 2334120) आगंतुक पटल : 42
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Manipuri , Bengali , Punjabi , Gujarati , Tamil , Kannada , Malayalam