प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री ने एशियाई पैरा खेलों में कांस्य पदक जीतने पर राकेशभाई भट्ट को बधाई दी

प्रविष्टि तिथि: 23 OCT 2026 10:23PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज एशियाई पैरा खेलों में पुरुषों की 200 मीटर टी37 स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर राकेशभाई भट्ट को बधाई दी।

श्री मोदी ने कहा कि एशियाई पैरा खेलों के इस संस्करण में दो कांस्य पदक जीतकर उन्होंने देश को गौरवान्वित किया है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि वे भविष्य में भी शानदार प्रदर्शन करते रहेंगे तथा कई और उपलब्धियां हासिल करेंगे। प्रधानमंत्री ने उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दीं।

‘एक्स’ पर एक पोस्ट में, प्रधानमंत्री कार्यालय ने लिखा:

“एशियाई पैरा खेलों में पुरुषों की 200 मीटर टी37 स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर राकेशभाई भट्ट को बधाई! इस बार दो कांस्य पदक जीतकर उन्होंने देश को गौरवान्वित किया है। वे भविष्य में भी शानदार प्रदर्शन करते रहें तथा कई और उपलब्धियां हासिल करें। उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं: पीएम @narendramodi”

****

पीके/केसी/आरटी/आर


(रिलीज़ आईडी: 2327832) आगंतुक पटल : 29
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Gujarati , Kannada , Malayalam