प्रधानमंत्री कार्यालय
प्रधानमंत्री ने एशियाई पैरा खेलों में कांस्य पदक जीतने पर जेहान दोराब मदान और शुभम वाधवा को बधाई दी
प्रविष्टि तिथि:
23 OCT 2026 7:17PM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज एशियाई पैरा खेलों में पुरुषों के डबल्स क्लास MD4 में कांस्य पदक जीतने पर जेहान दोराब मदान और शुभम वाधवा को बधाई दी।
श्री मोदी ने कहा कि उनकी यह उपलब्धि इन खेलों में इस स्पर्धा में भारत का पहला पदक है। उन्होंने दोनों खिलाड़ियों को भविष्य में और भी सफलताएं हासिल करने के लिए शुभकामनाएं दीं।
प्रधानमंत्री कार्यालय ने 'X' पर पोस्ट साझा की:
"एशियाई पैरा खेलों में पुरुषों के डबल्स क्लास MD4 में कांस्य पदक जीतने पर जेहान दोराब मदान और शुभम वाधवा को बधाई! उनकी यह उपलब्धि इन खेलों में इस स्पर्धा में भारत का पहला पदक है। भविष्य में और भी सफलताएं हासिल करने के लिए दोनों को शुभकामनाएं:
प्रधानमंत्री @narendramodi"
*******
पीके/केसी/आरटी/पीके
(रिलीज़ आईडी: 2327684)
आगंतुक पटल : 48