संस्कृति मंत्रालय
केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत 19 अक्टूबर 2026 को नई दिल्ली में वर्ष 2024 और 2025 के लिए उस्ताद बिस्मिल्लाह खान युवा पुरस्कार प्रदान करेंगे
प्रविष्टि तिथि:
16 OCT 2026 6:39PM by PIB Delhi
भारत सरकार के केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत 19 अक्टूबर 2026 को सुबह 10:00 बजे मेघदूत परिसर, रवींद्र भवन, नई दिल्ली में संगीत, नृत्य और नाटक के क्षेत्र में 106 युवा कलाकारों को वर्ष 2024 और 2025 के लिए उस्ताद बिस्मिल्लाह खान युवा पुरस्कार प्रदान करेंगे।
संस्कृति मंत्रालय के सचिव श्री विवेक अग्रवाल विशिष्ट अतिथि होंगे तथा संगीत नाटक अकादमी की अध्यक्ष डॉ. संध्या पुरेचा पुरस्कार समारोह की अध्यक्षता करेंगी।
उस्ताद बिस्मिल्लाह खान युवा पुरस्कार की शुरुआत संगीत नाटक अकादमी द्वारा वर्ष 2006 में 40 वर्ष तक की आयु के युवा कलाकारों को सम्मानित करने के लिए की गई थी। तब से, यह पुरस्कार प्रतिवर्ष एक विशेष समारोह में युवा कलाकारों को प्रदान किए जाते रहे हैं।
संगीत नाटक अकादमी की जनरल काउंसिल ने 22 से 26 मार्च 2026 को नई दिल्ली में आयोजित अपनी बैठक में सर्वसम्मति से वर्ष 2024 और 2025 के लिए 106 युवा कलाकारों को संगीत नाटक अकादमी के उस्ताद बिस्मिल्लाह खान युवा पुरस्कार के लिए चुना।
उस्ताद बिस्मिल्लाह खान युवा पुरस्कार के तहत ताम्रपत्र और अंगवस्त्रम के अलावा 25,000/- रुपये (केवल पच्चीस हजार रुपये) की नकद राशि प्रदान की जाती है।
पुरस्कार पाने वालों की सूची
***
पीके/केसी/आरटी/डीवी/डीए
(रिलीज़ आईडी: 2324513)
आगंतुक पटल : 127