प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री ने महाराजा अग्रसेन जी को श्रद्धांजलि दी

प्रविष्टि तिथि: 11 OCT 2026 10:33AM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज महाराजा अग्रसेन जी की जयंती के अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। श्री मोदी ने इस बात पर बल दिया कि महाराजा अग्रसेन जी का जीवन और उनके आदर्श हमें मानवता के रास्ते पर लगातार चलने की सीख देते हैं, और उनके महान विचार भारत के सांस्कृतिक पुनरुत्थान के लिए हमेशा प्रेरणा का स्रोत बने रहेंगे।

प्रधानमंत्री ने X पर पोस्ट किया:

जनसेवा और सामाजिक सद्भाव के प्रणेता महाराजा अग्रसेन जी को उनकी जयंती पर कोटि-कोटि नमन। उनके जीवन और आदर्शों से हमें निरंतर मानवता के मार्ग पर चलने की सीख मिलती है। उनके महान विचार भारत के सांस्कृतिक उत्थान के लिए सदैव प्रेरणापुंज बने रहेंगे।

*******

पीके/केसी/आरटी/पीके


(रिलीज़ आईडी: 2321878) आगंतुक पटल : 85
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Gujarati , Odia , Malayalam