प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री ने एशियाई खेलों में पुरुषों की 65 किग्रा फ्रीस्टाइल कुश्ती स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने पर सुजीत को बधाई दी

प्रविष्टि तिथि: 02 OCT 2026 6:15PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने एशियाई खेलों में पुरुषों की 65 किग्रा फ्रीस्टाइल कुश्ती स्पर्धा के रोमांचक फाइनल में जीत दर्ज कर स्वर्ण पदक जीतने पर सुजीत को बधाई दी है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि अपने एशियाई खेलों के डेब्यू पर सुजीत ने भारत को इस संस्करण का कुश्ती में पहला स्वर्ण पदक दिलाया है। उन्होंने इसे एक यादगार विजय बताया।

श्री मोदी ने सुजीत को आगामी प्रयासों के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा;

“रोमांचक फाइनल में जीत के बाद एशियाई खेलों में पुरुषों की 65 किग्रा फ्रीस्टाइल कुश्ती में स्वर्ण पदक जीतने पर सुजीत को बधाई। अपने एशियाई खेलों के पदार्पण पर, उन्होंने भारत को इस संस्करण का कुश्ती में पहला स्वर्ण पदक दिलाया है। यह वास्तव में एक यादगार विजय है! भविष्य के लिए उन्हें मेरी ओर से बहुत-बहुत शुभकामनाएं: पीएम @narendramodi”

 

 

***

पीके/केसी/आरटी/डीवी/डीए


(रिलीज़ आईडी: 2318388) आगंतुक पटल : 278
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Assamese , Bengali , Manipuri , Punjabi , Gujarati , Tamil , Telugu , Kannada , Malayalam