पूर्वोत्‍तर क्षेत्र विकास मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने वृतचित्र  श्रृंखला 'द एनचैंटिंग 8: ए कलिनरी जर्नी थ्रू द नॉर्थईस्ट' का ट्रेलर जारी किया।


एमडीओएनईआर और एनईसी द्वारा शुरू की गई यह एक महत्वपूर्ण सांस्कृतिक प्रचार पहल है, जिसका उद्देश्य पूर्वोत्तर के सभी आठ राज्यों की पाक परंपराओं, स्वदेशी समुदायों और आर्थिक क्षमता को प्रदर्शित करना है

यह श्रृंखला जमीनी स्तर से कहानी कहने के मॉडल को अपनाती है, जिसमें स्थानीय भोजन, किसानों और सामुदायिक परंपराओं को क्षेत्रीय प्रचार में सबसे आगे रखा गया है

प्रविष्टि तिथि: 29 SEP 2026 7:03PM by PIB Delhi

पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास एवं संचार मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने आज नई दिल्ली में वृत्तचित्र श्रृंखला "द एनचैंटिंग 8: ए कलिनरी जर्नी थ्रू द नॉर्थईस्ट" का ट्रेलर आधिकारिक तौर पर जारी किया। इस कार्यक्रम का आयोजन पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय (एमडीओएनईआर) द्वारा किया गया था। इस कार्यक्रम में एमडीओएनईआर राज्य मंत्री डॉ. सुकांता मजूमदार उपस्थित थे और एमडीओएनईआर के वरिष्ठ अधिकारी एवं निर्माता दल के सदस्य भी शामिल हुए।

यह वृत्तचित्र श्रृंखला पूर्वोत्तर भारत के आठ राज्यों की समृद्ध पाक परंपराओं, विविध समुदायों और जीवंत सांस्कृतिक विरासत को राष्ट्रीय स्तर पर प्रमुखता से सामने लाती है।

पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय (एमडीओएनईआर) और  पूर्वोत्तर परिषद (एनईसी) के सहयोग से शुरू की गई इस श्रृंखला का कार्यान्वयन पूर्वोत्तर क्षेत्र सामुदायिक संसाधन प्रबंधन समिति (एनईआरसीआरएमएस) के माध्यम से किया गया है और इसका निर्माण अर्बन मीडिया प्रोडक्शंस ने फिलांडरिंग फोर्कर मीडिया के सहयोग से किया है। यह एमडीओएनईआर द्वारा पूर्वोत्तर को व्यापक दर्शकों तक पहुंचाने का एक महत्वपूर्ण सांस्कृतिक प्रयास है। इसके अंतर्गत इस क्षेत्र के लोगों के अनुभवों और प्रामाणिक कहानियों के माध्यम से पूर्वोत्तर को लोगों तक पहुंचाया जा रहा है।

यह वृतचित्र श्रृंखला दर्शकों को पूर्वोत्तर के सभी आठ राज्यों में भोजन के माध्यम से एक यात्रा पर ले जाती है और इस क्षेत्र के व्यंजनों, समुदायों और लोगों के माध्यम से इसकी पड़ताल करती है। यह श्रृंखला स्थानीय रूप से उपलब्ध संसाधनों पर आधारित पूर्वोत्तर की पाक परंपराओं को रोचक तथ्यों के साथ प्रस्तुत करती है।

इस श्रृंखला के निर्माण में स्थानीय समुदायों और खाद्य उत्पादकों के साथ बातचीत शामिल थी जिसमें स्थानीय सामग्रियों के उद्गम स्थल से लेकर रसोई तक और अंततः भोजन की मेज तक के सफर का पता लगाया गया। इन मुलाकातों के माध्यम से, वृत्तचित्र न केवल भोजन को, बल्कि उससे जुड़ी कहानियों, परंपराओं और लोगों को भी दर्शाता है।

यह श्रृंखला पूर्वोत्तर राज्यों पर केंद्रित है और इस क्षेत्र को वहां के भोजन और उसे बनाने और साझा करने वाले लोगों के नज़रिए से देखती है। पूर्वोत्तर को किसी एक व्यंजन शैली के माध्यम से प्रस्तुत करने के बजाय यह श्रृंखला वहां के विविध समुदायों और विशिष्ट भौगोलिक स्थितियों को दर्शाती है तथा स्थानीय सामग्रियों, स्वदेशी ज्ञान और भोजन से जुड़ी दैनिक प्रथाओं को उजागर करती है, जिसमें स्थानीय आवाज़ें कहानी को आगे बढ़ाती हैं।

हालांकि भोजन इस श्रृंखला का केंद्र बिंदु बना हुआ है यह यात्रा दर्शकों को पूर्वोत्तर की कला, संस्कृति और प्राकृतिक दृश्यों से भी रूबरू कराती है और इन तत्वों को उस व्यापक संदर्भ के हिस्से के रूप में प्रस्तुत करती है जिसमें इस क्षेत्र की पाक परंपराएं विकसित हुई हैं। भोजन को कहानी का केंद्र बनाकर, ' द एनचैंटिंग 8' पूर्वोत्तर भारत की सांस्कृतिक विविधता की एक झलक पेश करती है और दर्शकों को इस क्षेत्र की रसोई, सामग्री और खान-पान की परंपराओं के माध्यम से इससे जोड़ती है। इसका शुभारंभ एक ऐसी वृत्तचित्र यात्रा की शुरुआत है जो पूर्वोत्तर की समृद्ध पाक कला को व्यापक दर्शकों तक पहुंचाएगी।

***

पीके/केसी/आरटी/एनकेएस/डीए


(रिलीज़ आईडी: 2316703) आगंतुक पटल : 103
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Assamese