प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री ने एशियाई खेलों में पुरुषों की 1500 मीटर दौड़ में रजत पदक जीतने पर भारतीय एथलीट गुलवीर सिंह को बधाई दी

प्रविष्टि तिथि: 28 SEP 2026 9:17PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज एशियाई खेलों में पुरुषों की 1500 मीटर दौड़ में रजत पदक जीतने पर गुलवीर सिंह को बधाई दी।

प्रधानमंत्री ने कहा कि उनकी यह उपलब्धि और भी खास बन जाती है क्योंकि यह उनका व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था। श्री मोदी ने उल्लेख किया कि भारत को उन पर गर्व है।

एक्स पर एक पोस्ट में प्रधानमंत्री कार्यालय ने साझा किया:

"एशियाई खेलों में पुरुषों की 1500 मीटर दौड़ में रजत पदक जीतने पर गुलवीर सिंह को बधाई! उनकी यह उपलब्धि और भी खास बन जाती है क्योंकि यह उनका व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था। भारत को उन पर गर्व है: पीएम @narendramodi"

***********

पीके/केसी/आरटी/डीवी/डीए

 


(रिलीज़ आईडी: 2316313) आगंतुक पटल : 72
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Assamese , Gujarati , Tamil