प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री ने दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति से ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से अलग नई दिल्ली में मुलाकात की

प्रविष्टि तिथि: 13 SEP 2026 6:15PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने दक्षिण अफ्रीका गणराज्य के राष्ट्रपति महामहिम श्री सिरिल रामाफोसा से 13 सितम्बर, 2026 को 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से अलग नई दिल्ली में मुलाकात की।

दोनों नेताओं ने विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग की दिशा में हुई प्रगति की समीक्षा की और भारत तथा दक्षिण अफ्रीका के बीच बहुआयामी रणनीतिक साझेदारी पर विचारों का आदान-प्रदान किया। दोनों नेताओं ने इस बात की पुष्टि की कि भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच घनिष्ठ और दीर्घकालिक संबंध साझा ऐतिहासिक संघर्षों, मजबूत सांस्कृतिक समानताओं, सुदृढ़ आर्थिक संबंधों तथा दोनों देशों के लोगों के बीच गहरे संबंधों पर आधारित हैं। दोनों नेताओं ने आपसी हित के विभिन्न वैश्विक मुद्दों पर विचार-विमर्श किया और बहुपक्षीय मंचों पर घनिष्ठ समन्वय बनाए रखने पर सहमति व्यक्त की। दक्षिण अफ्रीका से भारत में चीतों के सफल स्थानांतरण के संदर्भ में प्रधानमंत्री ने दक्षिण अफ्रीका को इंटरनेशनल बिग कैट एलायंस में शामिल होने पर विचार करने के लिए आमंत्रित किया।

राष्ट्रपति रामाफोसा ने उन्हें और उनके प्रतिनिधिमंडल को प्रदान किए गए गर्मजोशीपूर्ण आतिथ्य के लिए प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद दिया। उन्होंने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के सफल आयोजन के लिए भी प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया।

******

पीके/केसी/केपी


(रिलीज़ आईडी: 2309828) आगंतुक पटल : 170
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Assamese , Bengali , Manipuri , Punjabi , Gujarati , Tamil , Telugu , Malayalam