कृषि एवं किसान कल्‍याण मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन के अंतर्गत प्राकृतिक खेती की प्रगति

प्रविष्टि तिथि: 24 JUL 2026 5:59PM by PIB Delhi

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 25 नवंबर 2024 को राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन (एनएमएनएफ) को एक केंद्र प्रायोजित योजना के रूप में स्वीकृति दी, जिसे प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए पूरे देश में कार्यान्वित किया जा रहा है। प्राकृतिक कृषि रसायन मुक्त कृषि पद्धति है, जिसमें पशुधन-समन्वित प्राकृतिक कृषि विधियाँ और भारतीय पारंपरिक ज्ञान पर आधारित विविध फसल प्रणालियाँ शामिल हैं। प्राकृतिक कृषि से परिवर्तन के प्रति अधिक अनुकूलता प्राप्त करने के लिए मृदा स्वास्थ्य में सुधार होता है, इकोसिस्टम का पुनर्स्थापन होता है और जलवायु किसानों की इनपुट लागत कम होती है। प्राकृतिक कृषि में मृदा, जल, सूक्ष्मजीव, पौधों, पशु, जलवायु और मनुष्य की आवश्यकताओं के बीच प्राकृतिक इकोसिस्टम की परस्पर निर्भरता को महत्व दिया जाता  है। इस मिशन (2024-25 और 2025-26) के अंतर्गत शामिल किसानों की संख्या, प्राकृतिक कृषि के अंतर्गत लाए गए क्षेत्र और गठित कलस्टरों का राज्य/केंद्र शासित प्रदेशवार विवरण अनुबंध - I में दिया गया है।

() एवं ():      इस मिशन के अंतर्गत, योजना के क्लस्टर स्तर पर कार्यान्वयन में सहयोग हेतु 527 कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके), 76 कृषि विश्वविद्यालय (एयू) और 194 स्थानीय प्राकृतिक कृषि संस्थान (एलएनएफआई) चिन्हित किए गए हैं। प्राकृतिक कृषि संस्थानों के 18 केंद्र (सीओएनएफ) चिन्हित किए गए हैं जो इन (केवीके)/(एसएयू) के वैज्ञानिकों, योजना को कार्यान्वित करने वाले राज्य/जिला/ब्लॉक स्तर के अधिकारियों और किसान मास्टर प्रशिक्षकों (एफएमटी) को प्रशिक्षण प्रदान करते हैं। क्लस्टर स्तर पर, प्राकृतिक कृषि पद्धतियों पर किसानों को मार्गदर्शन देने के लिए सामुदायिक संसाधन व्यक्तियों (सीआरपी) को तैनात किया गया है। अब तक, इस मिशन के अंतर्गत कृषि विज्ञान केंद्रों (केवीके)/कृषि विश्वविद्यालयों (एयू)/स्थानीय प्राकृतिक कृषि संस्थानों (एलएनएफआई) में 33,257 कृषि सखियों/सामुदायिक संसाधन व्यक्तियों (सीआरपी) को प्रशिक्षित किया जा चुका है।

अनुबंध- I

राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन (एनएमएनएफ) योजना (2024-25 और 2025-26) के अंतर्गत गठित क्लस्टरों की राज्यवार संख्या, नामांकित किसानों की संख्या और हेक्टेयर में कवर किया गया क्षेत्र।

क्र.सं.

राज्य/केंद्र शासित प्रदेश

बनाए गए कलस्टर

पंजीकृत किसानों की संख्या

क्षेत्रफल (हेक्टेयर में)

1

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

2

250

100

2

आंध्र प्रदेश

5002

650163

425912.564

3

अरुणाचल प्रदेश

108

2982

705.316

4

असम

32

3721

2584.596

5

बिहार

450

50065

21155.308

6

छत्तीसगढ

467

57590

25605.416

7

दिल्ली

6

375

150

8

गोवा

13

1623

630.888

9

गुजरात

1033

117108

48740.94

10

हरियाणा

194

11288

9307.212

11

हिमाचल प्रदेश

531

62003

22002.316

12

जम्मू और कश्मीर

160

19791

6905.048

13

झारखंड

182

11562

4586.88

14

कर्नाटक

991

124332

54456.8

15

केरल

114

16700

6210.112

16

लद्दाख

4

621

175.616

17

मध्य प्रदेश

1805

167661

90902.256

18

महाराष्ट्र

1711

143707

40514.96

19

मणिपुर

88

9077

3564.632

20

मेघालय

84

7017

2273.396

21

मिजोरम

176

13503

8396.04

22

नागालैंड

107

7998

3473.12

23

ओडिशा

442

60422

24058.648

24

पुदुचेरी

6

772

256.252

25

पंजाब

68

5295

1831.28

26

राजस्थान

2380

212346

91165.58

27

तमिलनाडु

60

6072

2708.912

28

तेलंगाना

506

61205

35819.928

29

त्रिपुरा

111

13643

5188.988

30

उत्तर प्रदेश

1857

230733

83166.9

31

उत्तराखंड

203

23032

9566.548

 

कुल

18893

2092657

1032116.452

 

यह जानकारी कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री श्री रामनाथ ठाकुर ने राज्यसभा में लिखित जवाब में दी।

****

आर सी / एम एस 


(रिलीज़ आईडी: 2289058) आगंतुक पटल : 91
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu