प्रधानमंत्री कार्यालय
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने निरंतर अभ्यास के माध्यम से सफलता प्राप्त करने में एकाग्रता तथा इच्छाशक्ति के महत्व को दर्शाने वाला संस्कृत सुभाषितम् साझा किया
प्रविष्टि तिथि:
21 JUL 2026 8:00AM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज एक संस्कृत सुभाषितम् साझा करते हुए एकाग्रता और दृढ़ इच्छाशक्ति को सुदृढ़ बनाने में नियमित अभ्यास तथा समर्पित प्रयास के महत्व पर प्रकाश डाला।
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने एक्स पर लिखा;
"एकाग्रताथ सङ्कल्पः स्नायुवद् वर्द्धनक्षमौ।
नित्याभ्यासप्रयोगाभ्यामधिकाधिकमृध्यतः॥"
"एकाग्रता और संकल्प हमारे स्नायु तंत्र की भांति हैं। नियमित अभ्यास और सही प्रयासों से इन्हें विकसित और सशक्त बनाया जा सकता है। समय के साथ, ये दोनों और अधिक दृढ़ तथा प्रभावशाली बनते जाते हैं।"
***
पीके/केसी/पीकेपी
(रिलीज़ आईडी: 2286884)
आगंतुक पटल : 441
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें:
English
,
Urdu
,
Marathi
,
Bengali
,
Bengali-TR
,
Assamese
,
Manipuri
,
Punjabi
,
Gujarati
,
Odia
,
Tamil
,
Telugu
,
Kannada
,
Malayalam