विद्युत मंत्रालय
विद्युत मंत्रालय ने हितधारकों के परामर्श के लिए कॉर्पोरेट औसत ईंधन अर्थव्यवस्था 2027 मानदंड (सीएएफई–III) का मसौदा जारी किया
प्रविष्टि तिथि:
16 JUL 2026 12:05PM by PIB Delhi
विद्युत मंत्रालय ने आज हितधारकों के परामर्श के लिए कॉर्पोरेट औसत ईंधन दक्षता 2027 मानदंड (सीएएफई-III) का मसौदा जारी किया। ये मानदंड 2027-28 से 2031-32 के दौरान भारत में बिक्री के लिए विनिर्मित या आयातित एम1 श्रेणी के यात्री वाहनों पर लागू करने का प्रस्ताव है।
मंत्रालय ने इन मसौदा मानदंडों के संबंध में हितधारकों और आम जनता से सुझाव तथा प्रतिक्रिया मांगी है। इन्हें ऊर्जा संरक्षण उप सचिव, कमरा संख्या-6424, हॉल संख्या-4, छठी मंजिल, जीपीओए-3, अफ्रीका एवेन्यू, नेताजी नगर, नई दिल्ली को संबोधित करके भेजा जा सकता है या saket-upsc[at]gov[dot]in पर ईमेल किया जा सकता है। सुझाव और प्रतिक्रिया प्राप्त करने की अंतिम तिथि 6 अगस्त, 2026 है। मसौदा मानदंड शीघ्र ही विद्युत मंत्रालय और ऊर्जा दक्षता ब्यूरो की वेबसाइटों पर भी अपलोड किए जाएंगे।
***
पीके/केसी/एसकेजे/वाईबी
(रिलीज़ आईडी: 2285278)
आगंतुक पटल : 111