पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

केंद्रीय पर्यावरण मंत्री ने कोयम्बटूर में केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण की 46वीं बैठक की अध्यक्षता की

श्री भूपेंद्र यादव ने चिड़ियाघरों में संरक्षण प्रजनन, वन्यजीव स्वास्थ्य, वैज्ञानिक प्रबंधन और क्षमता निर्माण में उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण के न्यूजलेटर का विमोचन किया

प्रविष्टि तिथि: 09 JUL 2026 4:54PM by PIB Delhi

केन्द्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री भूपेंद्र यादव ने आज कोयम्बटूर में केन्द्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण (सीजेडए) की 46वीं बैठक की अध्यक्षता की। वित्तीय वर्ष 2026-27 के दौरान केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण की प्रमुख उपलब्धियों और रणनीतिक प्राथमिकताओं को प्राधिकरण के शासी निकाय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

बैठक में चिड़ियाघरों के आधुनिकीकरण, नई प्राणी सुविधाओं की स्थापना, बेहतर आगंतुक शिक्षा, वैज्ञानिक योजना और इन्फ्रास्ट्रक्चर के विकास के प्रस्तावों की समीक्षा की गई ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि भारतीय चिड़ियाघर संरक्षण, शिक्षा और अनुसंधान के केंद्र के रूप में काम करते रहें।

बैठक में हुए प्रमुख विचार-विमर्श निम्नलिखित हैं:

  • प्रबंधन प्रभावशीलता का दूसरा चक्र चिड़ियाघरों का मूल्यांकन छह मूल्यांकन टीमों द्वारा आयोजित किया गया।
  • देश के चिड़ियाघरों में संरक्षण प्रजनन कार्यक्रमों के लिए प्रजनन प्रौद्योगिकियों के साथ पशु बायोबैंक के नेटवर्क के विकास के लिए सीसीएमबी-लैकोन्स के प्रस्ताव के संबंध में अवधारणा नोट।
  • राष्ट्रीय प्राणी उद्यान आधुनिकीकरण से संबंधित मुद्दे।
  • चिड़ियाघरों में वहां के पशु चिकित्सकों और पशु संचालकों के लिए मानक संचालन प्रक्रियाएं।
  • वन्यजीव स्वास्थ्य प्रबंधन में उभरती चुनौतियों का समाधान करने के प्रयास में राष्ट्रीय वन्यजीव स्वास्थ्य नीति अवधारणा पत्र का प्रस्ताव।
  • चिड़ियाघरों के लिए सीएसआर निधियों के उपयोग और संसाधन जुटाने के संबंध में समिति की रिपोर्ट।
  • सीआईटीईएस के परिशिष्टों में सूचीबद्ध जंगली जानवरों की गैर-देशी प्रजातियों का अनधिकृत कब्जा और प्रदर्शन - कानूनी प्रावधानों का प्रवर्तन।

बैठक में, श्री भूपेंद्र यादव ने केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण के न्यूजलेटर का भी विमोचन किया, जिसमें भारतीय चिड़ियाघरों में संरक्षण प्रजनन, वन्यजीव स्वास्थ्य, वैज्ञानिक प्रबंधन और क्षमता निर्माण में प्रमुख उपलब्धियों पर प्रकाश डाला गया है।

 

***

पीके/केसी/एसकेएस/एचबी    
 


(रिलीज़ आईडी: 2282928) आगंतुक पटल : 321
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Tamil , Kannada