कृषि एवं किसान कल्‍याण मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

कृषि एवं किसान कल्याण विभाग ने बागवानी फसलों के क्षेत्रफल और उत्पादन के वर्ष 2025-26 के द्वितीय अग्रिम अनुमान जारी किये


देश में बागवानी का रकबा वर्ष 2025-26 में लगभग 301.51 लाख हेक्टेयर रहने का अनुमान

वर्ष 2025-26 में देश में बागवानी उत्पादन लगभग 3777.76 लाख टन होने का अनुमान

प्रविष्टि तिथि: 11 JUN 2026 6:28PM by PIB Delhi

कृषि एवं किसान कल्याण विभाग ने राज्यों/संघ राज्य क्षेत्रों और अन्य सरकारी स्त्रोत वाली एजेंसियों से प्राप्त सूचना के आधार पर संकलित, विभिन्न बागवानी फसलों के क्षेत्रफल और उत्पादन के वर्ष 2025-26 के द्वितीय अग्रिम अनुमान जारी किए हैं।

कुल बागवानी

2024-25

2025-26

2025-26

(अंतिम)

(प्रथम अग्रिम अनुमान)

(द्वितीय अग्रिम अनुमान)

क्षेत्रफल

(लाख हेक्टेयर में)

301.36

301.31

301.51

उत्पादन

(लाख टन में)

3707.38

3708.46

3777.76

 

2025-26 (द्वितीय अग्रिम अनुमान) के मुख्य बिन्दु:

  • देश में, वर्ष 2025-26 में बागवानी फसलों का क्षेत्रफल लगभग 301.51 लाख हेक्टेयर है जो कि 2024-25 (अंतिम) की तुलना में 0.14 लाख हेक्टेयर (0.05%) अधिक है।
  • देश में, वर्ष 2025-26 में, बागवानी उत्पादन लगभग 3777.76 लाख टन है, जो कि 2024-25 (अंतिम) की तुलना में 70.39 लाख टन (1.90%) ज़्यादा है।
  • फलों, सब्जियों, फूलों और सुगंधित एवं औषधीय पौधों के उत्पादन में वृद्धि हुई है।
  • फलों का उत्पादन वर्ष 2024-25 में 1176.49 लाख टन से 38.26 लाख टन (3.25%) बढ़कर 2025-26 में 1214.75 लाख टन तक पहुँच गया है, जिसका कारण केला, आम, पपीता, सेब और अमरूद के उत्पादन में वृद्धि है।
  • वर्ष 2024-25 में सब्जियों की खेती के अंतर्गत क्षेत्रफल 117.91 लाख हेक्टेयर से बढ़कर वर्ष 2025-26 में 118.79 लाख हेक्टेयर हो गया है, जो 0.75% (0.88 लाख हेक्टेयर) की वृद्धि दर्शाता है। वहीं, सब्जियों का उत्पादन वर्ष 2024-25 में 2177.97 लाख टन से बढ़कर वर्ष 2025-26 में 2210.00 लाख टन होने की संभावना है, जो 1.47% (32.04 लाख टन) की वृद्धि को दर्शाता है। आलू, टमाटर, भिंडी, मटर, फूलगोभी और लौकी के उत्पादन में वृद्धि अपेक्षित है।
  • वर्ष 2024-25 की तुलना में वर्ष 2025-26 में प्याज की खेती के अंतर्गत क्षेत्रफल में 2.31% (0.46 लाख हेक्टेयर) की वृद्धि होने की संभावना है। यह क्षेत्रफल वर्ष 2024-25 के 19.68 लाख हेक्टेयर से बढ़कर वर्ष 2025-26 में 20.14 लाख हेक्टेयर होने का अनुमान है। वर्ष 2025-26 में प्याज का उत्पादन 307.37 लाख टन रहने का अनुमान है, जबकि वर्ष 2024-25 में इसका उत्पादन 307.67 लाख टन था।
  • वर्ष 2025-26 में आलू का उत्पादन 598.89 लाख टन रहने का अनुमान है, जो वर्ष 2024-25 के 585.71 लाख टन उत्पादन की तुलना में 13.18 लाख टन (2.25%) अधिक है।
  • टमाटर का उत्पादन वर्ष  2024-25 के 205.99 लाख टन से 8.62 लाख टन (4.19%) बढ़कर, वर्ष  2025-26 में, 214.61 लाख टन होने का अनुमान है।
  • सुगंधित एवं औषधीय पौधों का उत्पादन वर्ष 2024-25 में 9.01 लाख टन से बढ़कर वर्ष 2025-26 में 9.76 लाख टन होने की संभावना है।
  • वर्ष 2025-26 में , रोपण फसलों के अंतर्गत क्षेत्रफल लगभग 46.56 लाख हेक्टेयर तथा उत्पादन लगभग 169.34  लाख टन रहने का अनुमान है।
  • वर्ष 2025-26 में फूलों का क्षेत्रफल 2024-25 की तुलना में 0.66% बढ़कर, 3.97 लाख हेक्टेयर से 4.00 लाख हेक्टेयर होने का अनुमान है। वहीं, फूलों के उत्पादन में लगभग 7.47% वृद्धि का अनुमान है। वर्ष 2025-26 में फूलों का उत्पादन 45.84 लाख टन रहने की संभावना है, जबकि वर्ष 2024-25 में यह 42.65 लाख टन था।
  • डीएएसडी द्वारा रिपोर्ट किए गए आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2025-26 में मसालों के अंतर्गत क्षेत्रफल 50.00 लाख हेक्टेयर तक पहुँचने का अनुमान है, जबकि मसालों का उत्पादन 126.55 लाख टन तक पहुँचने की अपेक्षा है। लहसुन, हल्दी, करी पत्ता और मेथी के उत्पादन में बढ़ोतरी का अनुमान है।

*****

आरसी/एमएस


(रिलीज़ आईडी: 2271773) आगंतुक पटल : 361
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi