महिला एवं बाल विकास मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री ने विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं दीं


श्रीमती अन्नपूर्णा देवी ने कहा पर्यावरण की रक्षा मानवता की रक्षा है

प्रविष्टि तिथि: 05 JUN 2026 3:15PM by PIB Delhi

केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सभी को अपनी हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

सोशल मीडिया एक्‍स पर एक पोस्ट में

( https://x.com/Annapurna4BJP/status/2062728690363252842?s=20 ) उन्‍होंने कहा कि पर्यावरण की रक्षा करना मानवता की रक्षा करना है। उन्होंने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत सबसे वृक्षारोपण कर विश्व पर्यावरण दिवस को सार्थक बनाने और पृथ्वी की हरियाली बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध बनने का संकल्प लेने का आह्वान किया।

********

पीके/केसी/एकेवी/एसके


(रिलीज़ आईडी: 2269307) आगंतुक पटल : 120
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Bengali , Tamil