वित्‍त मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

अप्रैल 2026 (वित्तीय वर्ष 2026–27) के लिए भारत सरकार के खातों की मासिक समीक्षा

प्रविष्टि तिथि: 01 JUN 2026 8:25PM by PIB Delhi

अप्रैल 2026 के लिए भारत सरकार के मासिक खातों का समेकन कर लिया गया है तथा रिपोर्ट प्रकाशित कर दी गई है। इसके प्रमुख बिंदु निम्नलिखित हैं:-"

भारत सरकार को अप्रैल 2026 के लिए 2,12,679 करोड़ रुपये (कुल प्राप्तियों के संबंधित बजट अनुमान 2026-27 का 5.8%) की प्राप्ति हुई है, जिसमें 1,78,492 करोड़ रुपये का कर राजस्व (केंद्र के लिए शुद्ध), 24,293 करोड़ रुपये का गैर-कर राजस्व और ऋणों की वसूली के कारण 9,894 करोड़ रुपये गैर-ऋण पूंजीगत प्राप्तियां शामिल हैं। इस अवधि में भारत सरकार द्वारा राज्य सरकारों को करों में उनके हिस्से के हस्तांतरण के रूप में 87,779 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं, जो पिछले साल की इसी अवधि की तुलना में 6,044 करोड़ रुपये ज़्यादा है।

भारत सरकार का कुल व्यय 5,74,892 करोड़ रुपये (संबंधित बजट अनुमान 2026-27 का 10.8%) है, जिसमें से 3,85,151 करोड़ रुपये राजस्व खाते पर और 1,89,831 करोड़ रुपये पूंजीगत खाते पर व्यय किए गए हैं।  कुल राजस्व व्यय में से, 1,09,562 करोड़ रुपये ब्याज भुगतान के लिए और 43,633 करोड़ रुपये प्रमुख सब्सिडियों के मद में व्यय किए गए हैं।

****

पीके/केसी/आरके


(रिलीज़ आईडी: 2267712) आगंतुक पटल : 181
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Tamil