नागरिक उड्डयन मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने रांची हवाई अड्डे पर भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण कर फीचर वॉल का उद्घाटन किया


इस अवसर पर उड़ान यात्री कैफे सहित यात्री-केंद्रित सुविधाओं की शुरुआत की गई

संशोधित उड़ान योजना के तहत 100 नए हवाई अड्डे और 200 हेलीपोर्ट विकसित किए जाएंगे : श्री नायडू

प्रविष्टि तिथि: 20 MAY 2026 9:08PM by PIB Delhi

यात्रियों के अनुभव को बढ़ाने और व्यापक हवाई अड्डे के बुनियादी ढांचे को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए आज केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री श्री राम मोहन नायडू किंजारापु ने केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री श्री संजय सेठ की उपस्थिति में रांची के बिरसा मुंडा हवाई अड्डे पर यात्री-केंद्रित और सांस्कृतिक रूप से महत्वपूर्ण सुविधाओं की एक शृंखला का औपचारिक रूप से उद्घाटन किया।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/1000458814ROTI.jpg

जिन नई सुविधाओं का उद्घाटन किया गया है उनमें भगवान की प्रतिमा सहित फीचर वॉल, उड़ान यात्री कैफे, एवीएसएआर काउंटर, किड्स जोन और फ्लाईबरी (हवाई अड्डे पर सभी के लिए निःशुल्क सुलभ पुस्तकालय) शामिल हैं। भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि देने के रूप में प्रतिमा सहित भगवान बिरसा मुंडा फीचर वॉल की स्थापना की गई है। इसकी स्थापना झारखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और ऐतिहासिक विरासत को दर्शाती है, जबकि यात्रियों को आगमन पर एक अद्भुत और आकर्षक अनुभव प्रदान करती है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/1000458819WMV9.jpg

इस अवसर पर श्री राम मोहन नायडू ने कहा कि धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का आज अनावरण जनजातीय गौरव और आधुनिक विकास के संगम को सम्मानित करने का अवसर है। मेरा दृढ़ विश्वास है कि हमारे हवाई अड्डों को केवल यात्रा केंद्रों के रूप में ही काम नहीं करना चाहिए, बल्कि उन्हें उन राज्यों की पहचान, विरासत और भावना को प्रतिबिंबित करना चाहिए जिनका वे प्रतिनिधित्व करते हैं। अब रांची हवाई अड्डे पर पहुंचने वाले प्रत्येक यात्री का भगवान बिरसा मुंडा जी की प्रेरणादायक विरासत द्वारा स्वागत किया जाएगा और उन्हें झारखंड की आत्मा से परिचित कराया जाएगा।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/10004588165YBM.jpg

झारखंड में विमानन क्षेत्र की प्रगति पर प्रकाश डालते हुए मंत्री ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत के नागरिक उड्डयन क्षेत्र में अभूतपूर्व वृद्धि हुई है। इसके परिणामस्वरूप हवाई अड्डों की संख्या 2014 में 74 से बढ़कर आज 165 हो गई है। झारखंड में भी यह प्रगति उल्लेखनीय रही है। 2014 से वार्षिक हवाई यात्री यातायात में पांच गुना से अधिक की वृद्धि हुई है, विमानों की आवाजाही तीन गुना से अधिक बढ़ी है और हवाई माल ढुलाई में भी लगभग तीन गुना वृद्धि दर्ज की गई है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/1000458818JL93.jpg

राज्य में विमानन अवसंरचना के भविष्य के विस्तार के बारे में बात करते हुए मंत्री ने कहा कि संशोधित उड़ान योजना के माध्यम से देश भर में 100 नए हवाई अड्डे और 200 हेलीपोर्ट विकसित किए जाएंगे, जिससे जनजातीय क्षेत्रों और आकांक्षी जिलों को अत्यधिक लाभ होगा। जमशेदपुर हवाई अड्डे पर आरसीएस संचालन पहले ही शुरू हो चुका है और दुमका, हजारीबाग, डाल्टनगंज, धालभूमगढ़ और चाईबासा के हवाई अड्डों को उड़ान योजना के तहत विकसित करने की योजना है।

रांची हवाई अड्डे पर यात्रियों की बढ़ती संख्या पर प्रकाश डालते हुए श्री राम मोहन नायडू ने बताया कि पिछले पांच वर्षों में वार्षिक यात्रियों की संख्या 17 लाख से बढ़कर 27 लाख से अधिक हो गई है। भविष्य की मांग को ध्यान में रखते हुए टर्मिनल भवन के पुनर्गठन और विस्तार के लिए व्यापक योजना तैयार की गई है। इस प्रस्ताव के तहत घरेलू सुरक्षा प्रतीक्षा क्षेत्र (सिक्योरिटी होल्ड एरिया) को 6,480 वर्ग मीटर तक विस्तारित किया जाएगा, जिससे व्यस्त समय में यात्रियों को संभालने की क्षमता बढ़कर 2,160 यात्रियों तक हो जाएगी।

मंत्री ने आगे कहा कि रनवे की दक्षता और परिचालन क्षमता में सुधार के लिए एक समानांतर टैक्सी ट्रैक, रैपिड एग्जिट टैक्सीवे और दो अतिरिक्त विमान पार्किंग एप्रन के विकास की योजना भी चल रही है। मंत्री ने कहा कि हम रांची को वैश्विक गंतव्यों से जोड़ने और झारखंड के लिए नए आर्थिक अवसर सृजित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

यात्री-केंद्रित सुविधाओं के उद्घाटन के बारे में अपने 'उड़ान में आसानी' के दृष्टिकोण को साझा करते हुए मंत्री ने कहा कि उड़ान यात्री कैफे यात्रियों को किफायती भोजन और पेय पदार्थ प्रदान करेगा, जिससे हवाई अड्डे अधिक व्यापक बनेंगे, जबकि फ्लाईबरी पहल पढ़ने की संस्कृति को बढ़ावा देने और अधिक सार्थक यात्रा अनुभव बनाने का प्रयास करेगी।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के 'वोकल फॉर लोकल' के विजन को बढ़ावा देते हुए रांची हवाई अड्डे पर एवीएसएअर (अवसर) आउटलेट (क्षेत्र के कुशल कारीगरों के लिए हवाई अड्डे पर मंच प्रदान करना) भी शुरू किया गया है, ताकि झारखंड के स्थानीय और जनजाजीय कारीगरों को सोहराई पेंटिंग जैसी पारंपरिक कला रूपों को प्रदर्शित करने के लिए एक मंच प्रदान किया जा सके, जिनकी वैश्विक स्तर पर बढ़ती मांग देखी जा रही है।

मंत्री ने कहा कि मोदी सरकार का उद्देश्य केवल हवाई अड्डों का निर्माण करना नहीं है, बल्कि हवाई यात्रा को अधिक सुलभ, किफायती और जन-केंद्रित बनाना है।

रांची से होकर यात्रा करने वाले परिवारों के लिए हवाई अड्डे की यात्रा को अधिक आरामदायक और आनंददायक बनाने के लिए, हवाई अड्डे परिसर के भीतर एक विशेष रूप से डिजाइन किया गया किड्स जोन भी स्थापित किया गया है, ताकि बच्चों के लिए एक सुरक्षित और आकर्षक मनोरंजक स्थान उपलब्ध कराया जा सके।

भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण हवाई अड्डों को एकीकृत यात्रा केंद्रों में बदलने का कार्य जारी रखे हुए है, जो परिचालन उत्कृष्टता को यात्री सुविधा, सुगमता और क्षेत्रीय पहचान के साथ जोड़ते हैं।

***

पीके/केसी/आरकेजे


(रिलीज़ आईडी: 2263537) आगंतुक पटल : 80
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu