प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान सशस्त्र बलों की वीरता को दर्शाने वाला संस्कृत सुभाषितम् साझा किया

प्रविष्टि तिथि: 07 MAY 2026 10:20AM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा है कि ऑपरेशन सिंदूर में भारत की असाधारण विजय देश के वीर सैनिकों के अद्भुत पराक्रम और देशभक्ति की प्रेरक मिसाल है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक उनके अदम्य साहस, दृढ़ संकल्प और कर्तव्यनिष्ठा की अटूट भावना पर गर्व करता है।

 

प्रधानमंत्री ने संस्कृत का एक सुभाषितम् साझा किया-

 

“उदीर्णमनसो योधा वाहनानि च भारत।

यस्यां भवन्ति सेनायां ध्रुवं तस्यां जयं वदेत्।। ”

 

इसका अर्थ है कि जिस सेना में योद्धा उत्‍साही और उच्च मनोबल वाले हों तथा जिनके पास युद्ध के उत्‍तम संसाधन हों, निश्‍चय ही विजय उन्‍हीं की होती है।

 

प्रधानमंत्री ने एक्‍स पर लिखा:

 

“ऑपरेशन सिंदूर में भारत को मिली असाधारण विजय हमारे वीर सैनिकों के अद्भुत पराक्रम और देशभक्ति की प्रेरक मिसाल है। उनके अदम्य साहस, दृढ़ संकल्प और कर्तव्यनिष्ठा पर हर देशवासी को गर्व है।

 

उदीर्णमनसो योधा वाहनानि च भारत।

यस्यां भवन्ति सेनायां ध्रुवं तस्यां जयं वदेत्।।

 

#OperationSindoor”

***

पीके/केसी/बीयू/वाईबी


(रिलीज़ आईडी: 2258621) आगंतुक पटल : 240
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Assamese , Manipuri , Bengali , Bengali-TR , Punjabi , Gujarati , Odia , Tamil , Telugu , Kannada , Malayalam