प्रधानमंत्री कार्यालय
प्रधानमंत्री ने मिशन दृष्टि के सफल प्रक्षेपण पर गैलेक्सआई को बधाई दी
प्रविष्टि तिथि:
03 MAY 2026 3:16PM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने मिशन दृष्टि के सफल प्रक्षेपण पर गैलेक्सआई के संस्थापकों और पूरी टीम को बधाई दी है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि गैलेक्सआई द्वारा शुरू किया गया मिशन दृष्टि भारत की अंतरिक्ष यात्रा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। श्री मोदी ने इस बात पर जोर दिया कि विश्व के पहले ऑप्टोसार उपग्रह और भारत में निर्मित सबसे बड़े निजी उपग्रह का सफल प्रक्षेपण युवाओं के नवाचार और राष्ट्र निर्माण के प्रति जुनून का प्रमाण है। उन्होंने गैलेक्सआई के संस्थापकों और पूरी टीम को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं भी दीं।
प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया:
‘‘गैलेक्सआई द्वारा शुरू किया गया मिशन दृष्टि हमारी अंतरिक्ष यात्रा में एक बड़ी उपलब्धि है। दुनिया के पहले ऑप्टोसार उपग्रह और भारत में निर्मित सबसे बड़े निजी उपग्रह का सफल प्रक्षेपण नवाचार और राष्ट्र निर्माण के प्रति हमारे युवाओं के जुनून का प्रमाण है।’’
गैलेक्सआई के संस्थापकों और पूरी टीम को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं।
***
पीके/केसी/केएल/वीके
(रिलीज़ आईडी: 2257635)
आगंतुक पटल : 208